Home उत्तराखंड दरिंदो ने चलती कार में बेबस माँ और 6 साल की बच्ची...

दरिंदो ने चलती कार में बेबस माँ और 6 साल की बच्ची से किया गैंगरेप

उत्तराखंड, हरिद्वार,..

देश भर में कही न कही हैवानों द्वारा  महिलाओं बच्चियों से गैंगरेप की घटनाएं आती रहती है, जिसका मुख्य कारण अपराधियों में कानून का ख़ौफ़ नही होना है। कुछ ही दिन में लोग भूल जाते है और कानून भी इतने कमजोर होते है कि ये हैवान कुछ ही दिनों में रिहा हो जाते है। इसी से इनके ओर हिम्मत बढ़ जाती है ऐसे घिनोनी हरकत करने की। इन जल्लादों क्या फर्क पड़ता है किसीकी जिंदगी बिरान करने में। इनके कठोर कानून बनना ही चाहिए , ऐसा ही मामला उत्तराखंड के इस क्षेत्र में आया है।

हरिद्वार में बीते दिन हैवानियत की सारी हदें पार की गई। बीते दिन हरिद्वार के रुड़की में चलती कार में 6 साल की बच्ची और उसकी मां से गैंगरेप किया गया। महिला को अपनी बच्ची के साथ लिफ्ट मांगना भारी पड़ गया। बच्ची की हालत गम्भीर है। बच्ची को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर निवासी एक महिला अपनी 6 साल बेटी के साथ रुड़की आ रही थी जिसके लिए उसने एक कार वाले से लिफ्ट मांगी।

महिला का आरोप है कि कार में सवार युवक उसे प्रताड़ित करने लगे और बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद कार में सवार युवकों ने चलती कार में 6 साल की मासूम से गैंगरेप किया और फिर गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।महिला किसी तरह रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपभीती सुनाई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कांबिंग शुरू की और क ई जगहों पर आरोपियों की तलाश की लेकिन सुबह तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे आदि खंगालने के साथ सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी देहात परमिंदर डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनकी धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी मिली है कि बच्ची की करीब तीन घंटे तक सर्जरी चली। इस बीच बच्ची की हालत देख डॉक्टर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। उधर, बच्ची के साथ हुई घटना के बाद सिविल अस्पताल में महिला दरोगा से लेकर सिपाही की भी आंखों में आंसू छलक आए।देहरादून में बैठे अधिकारियों ने बच्ची के साथ हुई घटना के बाद जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बच्ची के साथ घटना करने वालों पर सख्ती से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे – खेल मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे – खेल मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड, देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई रस्म, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कि कामना

टनकपुर ( चंपावत )  उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची टनकपुर उपजिला चिकित्सालय,सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर CM पुष्कर सिंह धामी का संदेश

उत्तराखंड, देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, देहरादून   मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...