Day: December 5, 2024

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में सड़क दुर्घटनाओं और परियोजनाओं पर अपनी चिंता जताई

नई दिल्ली: सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में अपने मंत्रालय से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर रोष जाहिर किया। इसके अलावा, उन्होंने सड़क परियोजनाओं में कॉन्ट्रैक्टर्स की लापरवाही और टोल केंद्रों की संख्या पर भी अपने विचार व्यक्त किए। गडकरी का यह बयान […]

कनाडा में अस्थायी वर्क परमिट खत्म होने से विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में

नई दिल्ली: भारत के विद्यार्थियों सहित सात लाख विदेशी विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है, जो कनाडा में लाखों रुपये खर्च कर पीआर और नागरिकता प्राप्त करने का सपना देख रहे थे। खबरों के मुताबिक, कनाडा में 2025 के अंत तक करीब 50 लाख अस्थायी परमिट समाप्त हो जाएंगे, जिनमें से सात लाख भारतीय नागरिक […]

बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़ी नई जानकारी: शूटरों ने सलमान खान को मारने की बनाई थी योजना

मुंबई: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गिरफ्तार किए गए शूटरों ने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने NCP नेता को गोली मारने से पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की योजना बनाई थी। यह खुलासा उन आरोपियों ने किया है, जिन्हें हाल ही में […]

झारखंड कैबिनेट विस्तार- 6 नए चेहरों सहित 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी नई सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार किया। इस समारोह में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिनमें 6 नए चेहरे शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। […]

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल (76) ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के कारण चुनावी राजनीति से अलग होने की जानकारी दी। भावुक हुए अरविंद केजरीवाल राम निवास गोयल के […]

लक्षद्वीप को मालदीव जैसी पहचान दिलाने की तैयारी, केंद्र सरकार शुरू करेगी आठ बड़ी परियोजनाएं

लक्षद्वीप: भारत का लक्षद्वीप द्वीपसमूह, जो अपनी खूबसूरती में मालदीव और बाली जैसे समुद्र तटों से किसी मायने में कम नहीं है, अब देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बनने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और इसे पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने […]

CAPF जवानों की मानसिक स्वास्थ्य समस्या गंभीर, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार, 4 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मियों की मानसिक और सामाजिक चुनौतियों पर एक रिपोर्ट साझा की। इस रिपोर्ट ने जवानों के बीच बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं और बड़े पैमाने पर इस्तीफे व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की समस्या को […]

कल होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला

एडिलेड के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा मैच  भारत की ओर से ओपनिंग पर बना सस्पेंस  नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 24 घंटे से भी कम की दूरी पर है। मुकाबला 6 दिसंबर को एडिलेड के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। […]

असम मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने लिया अहम फैसला, गोमांस परोसने और खाने पर लगाया प्रतिबंध

असम सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय   असम। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपनी कैबिनेट के एक अहम फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब रेस्तरां, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस (बीफ) परोसने और खाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली में आयोजित असम सरकार […]

‘एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए,’ कानून व्यवस्था और महाकुंभ तैयारियों पर की समीक्षा- सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजस्व मामलों के निपटारे और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि जनसुनवाई और राजस्व वादों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संभल के उपद्रवियों पर सख्ती […]

Back To Top