Home उत्तराखंड कांवड़ मेले के चलते बिगड़ा गृहणियों का बजट, आसमान छू रहे सब्जियों...

कांवड़ मेले के चलते बिगड़ा गृहणियों का बजट, आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

 उत्तराखंड, हरिद्वार 

कांवड़ मेले के दौरान फल और सब्जियों के वाहन चार दिनों से ज्वालापुर मंडी नहीं पहुंच सके। इस कारण मंडी में फल और सब्जियों की कमी बनी हुई है। इससे किचन का बजट बिगड़ गया है। इस कमी के कारण मंडी से बाहर आते ही फल और सब्जी के दाम दोगुने तक महंगे हुए हैं। वहीं उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में जाम के कारण पिछले दो दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप है।

हरिद्वार में कांवड़ मेले के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। जाम और हाईवे बंद होने के कारण लोगों को जरूरी सामग्री भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि अन्य राज्यों से फल और सब्जी लेकर ज्वालापुर मंडी पहुंचने वाले वाहन चार दिन से मंडी नहीं पहुंचे हैं। जो छोटे वाहन सब्जी और फल लेकर आ भी रहे हैं, वे घंटों जाम में फंस रहे हैं।

मंडी से बाहर आते ही करेला, खीरा, लौकी, तोरी, भिंडी 100 फीसदी महंगी बिक रही हैं। शिमला मिर्च, बंद गोभी, फूल गोभी 100 से 110 रुपये प्रति किलो में मिल रही है। वहीं फलों में नाखा 150 फीसदी, केला 125 फीसदी, सेब और पपीता 100 फीसदी बढ़े दामों पर मिल रहे हैं। कांवड़ मेला क्षेत्र में केला 80 से 90 रुपये दर्जन तक बिक रहा हैं। कांवड़ियों से मनमर्जी के दाम वसूले जा रहे हैं।

 उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में दो दिन से भारत गैस के बड़े-छोटे वाहन नहीं पहुंच सके हैं। भारत गैस के 500 सिलेंडर पुष्पक गैस एजेंसी से रोजाना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में सप्लाई होते हैं। भारत गैस के 20 हजार उपभोक्ता परेशान हैं।

घर का बजट बिगड़ रहा : गृहिणी सरोज, आशा और सारिका का कहना है कि कांवड़ और बरसात के कारण सब्जियां और फल महंगे मिल रहे हैं।  महंगाई से गृहिणियों की रसोई का बजट हर महीने बिगड़ जाता है।

सब्जी के दाम
सब्जी           मंडी के अंदर    बाहर

शिमला मिर्च     70-80         110
गोभी       60         100
बंद गोभी      50      100
भिंडी     15      30
तौरी      10      20
लौकी       10      20
नींबू        50        90
अदरक      45     80
लहसुन      40        60
प्याज       16      25
बैंगन        25        40
केला/दर्जन     40            80-90
नाखा     20        50
सेब         50-100     100-200
पपीता      25     50
नारियल     40         70

RELATED ARTICLES

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद।

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा।      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ.आर.आई. में सूचना...

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में व्याख्यान माला

जनरल बिपिन रावत का सीडीएस के तौर पर हमेशा अलग स्थान रहेगा- त्रिवेदी वीरभूमि फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 111 यूनिट ब्लड संग्रह देहरादून। भाजपा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया”

इन्वेस्टर्स समिट के एक्जीबिशन एरिया में रविवार की बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्रों और आम जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद।

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा।      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ.आर.आई. में सूचना...

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में व्याख्यान माला

जनरल बिपिन रावत का सीडीएस के तौर पर हमेशा अलग स्थान रहेगा- त्रिवेदी वीरभूमि फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 111 यूनिट ब्लड संग्रह देहरादून। भाजपा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया”

इन्वेस्टर्स समिट के एक्जीबिशन एरिया में रविवार की बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्रों और आम जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम...

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर...

अमित शाह ने सीएम धामी को दिए 100/100 मार्क्स

बोले, धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने की सर्वाधिक प्रगति ‘मिशल सिलक्यारा’ की सफलता का श्रेय भी दिया धामी को कहा शांत मन और आत्म विश्वास...

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को इन्फास्ट्रक्चर पर संबोधन दिया

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को...

सीएयू से क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को अब दिखाना होगा ये जरुरी दस्तावेज

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की टीम से क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को अब मूल निवास प्रमाणपत्र दिखाना होगा। इसके बिना कोई भी...

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...