Thursday, September 28, 2023
Home शिक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड, (RRB) ग्रुप D फेज-3 का परीक्षा कार्यक्रम जारी, 1लाख...

रेलवे भर्ती बोर्ड, (RRB) ग्रुप D फेज-3 का परीक्षा कार्यक्रम जारी, 1लाख रिक्तियों पर होगी भर्ती

♦रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)♦

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ऑल इंडिया लेवल-1 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परीक्षा कार्यक्रम की अधिसूचना देख सकते हैं। सीएन नंबर आरआरसी-01/2019 के अनुसार लेवल-1 में विभिन्न पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कई चरणों में 08-19 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

चार आरआरसी जोन के समूह के लिए होगी परीक्षा
आरआरबी (RRB) की अधिसूचना में कहा गया कि चरण-3 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में चार आरआरसी जोन के समूह के लिए आयोजित किया जाएगा, अर्थात आरआरसी ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), आरआरसी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यानी नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिणी रेलवे ( चेन्नई) आदि। जबकि शेष चरणों और बचे हुए आरआरसी जोन के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा नियत समय में की जाएगी।
परीक्षा से चार दिन पहले जारी होंगे ई-कॉल लेटर/ एडमिट कार्ड
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के परीक्षा शहर और तिथि और यात्रा प्राधिकरण को डाउनलोड करने का लिंक 30 अगस्त, शाम 07 बजे से सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। ई-कॉल लेटर/ एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग परीक्षा शहर और तारीख सूचना लिंक में उल्लेखित सीबीटी तिथि से चार दिन पहले शुरू हो जाएगी।
एक लाख से अधिक रिक्तियों के लिए भर्तियां
रेल मंत्रालय की घोषणा के अनुरूप, रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से देश भर में ग्रुप डी की एक लाख से अधिक रिक्तियों के लिए आरआरबी लेवल-1 भर्ती की अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। उस वर्ष मार्च और अप्रैल में ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अधिसूचित ग्रुप डी पदों के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 1,03,769 है।
RELATED ARTICLES

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में विशेषज्ञों ने ड्रग रिएक्शन कारण और बचाव पर किया जागरूक

मेडिकेशन सेफ्टी एण्ड फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन देश भर में 17 सितम्बर से 23 सितम्बर मनाया जाता है फार्माकोविजिलेंस सप्ताह...

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में मेडिकल छात्र- छात्राओं ने दिया मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश

देहरादून। श्री महंत इंद्रेशअस्पताल में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के कम्यूनिटि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

उत्तराखंड, देहरादून : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड, Dehradun ; बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया...

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...