Home राष्ट्रीय 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था तो हमने अंग्रेजों...

75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था, अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली ;

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि आगामी चार अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे इकट्ठे होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे और हम 130 करोड़ भारतवासी भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए, हम पीछे क्यों रह गए? अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा। इसलिए आइए, आजादी के 75वें वर्ष में हम प्रण लें कि हम 130 करोड़ भारतवासी एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था। अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पूरा देश आजादी के 75 वर्ष बना रहा है। हर भारतवासी देश भक्ति में डूबा है। 4 अगस्त को दिल्ली में हजारों- हजार बच्चे इकट्ठे होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे और उस दिन संकल्प लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं, अब हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन 75 साल में कई देश हम से आगे निकल गए। हम पीछे क्यों रह गए? हम किसी से कम तो नहीं है। भगवान ने हमको सब कुछ दिया है। नदियां, पहाड़, खनिज पदार्थ, जड़ी बूटियां, फसलें, समुद्र सब कुछ भगवान ने दिया है। भारत के लोग दुनिया में सबसे बुद्धिमान हैं और सबसे मेहनती हैं। फिर भी हम पीछे क्यों रह गए हैं? अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब देश के 130 करोड़ लोगों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। आइए, आजादी के 75वें वर्ष में हम प्राण लें कि हम भारत के 130 करोड़ लोग एक साथ मिलकर, एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। कुछ लोग पूछते हैं कि कैन इंडिया लीड द वेल, क्यों नहीं। आपको क्या लगता है। क्यों नहीं भारत विश्व का नंबर वन बन सकता है। लेकिन इसके लिए आपको काम करना पड़ेगा। भारत के 130 करोड़ लोगों को साथ आना होगा। व्यापारी, किसान, उद्योगपति, मजदूर, नौकरी पेशा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील सबको साथ आना होगा। 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था, तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “पूरा देश आज़ादी के 75 वर्ष मना रहा है। 4 अगस्त को दिल्ली के हज़ारों बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। अब हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इंडिया को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे।”

RELATED ARTICLES

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में व्याख्यान माला

जनरल बिपिन रावत का सीडीएस के तौर पर हमेशा अलग स्थान रहेगा- त्रिवेदी वीरभूमि फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 111 यूनिट ब्लड संग्रह देहरादून। भाजपा...

अमित शाह ने सीएम धामी को दिए 100/100 मार्क्स

बोले, धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने की सर्वाधिक प्रगति ‘मिशल सिलक्यारा’ की सफलता का श्रेय भी दिया धामी को कहा शांत मन और आत्म विश्वास...

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद।

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा।      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ.आर.आई. में सूचना...

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में व्याख्यान माला

जनरल बिपिन रावत का सीडीएस के तौर पर हमेशा अलग स्थान रहेगा- त्रिवेदी वीरभूमि फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 111 यूनिट ब्लड संग्रह देहरादून। भाजपा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया”

इन्वेस्टर्स समिट के एक्जीबिशन एरिया में रविवार की बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्रों और आम जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम...

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर...

अमित शाह ने सीएम धामी को दिए 100/100 मार्क्स

बोले, धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने की सर्वाधिक प्रगति ‘मिशल सिलक्यारा’ की सफलता का श्रेय भी दिया धामी को कहा शांत मन और आत्म विश्वास...

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को इन्फास्ट्रक्चर पर संबोधन दिया

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को...

सीएयू से क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को अब दिखाना होगा ये जरुरी दस्तावेज

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की टीम से क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को अब मूल निवास प्रमाणपत्र दिखाना होगा। इसके बिना कोई भी...

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...