(Khesari Lal Yadav)
मुंबई :
भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना ‘5 सौ में का का करबु’ (Panch Sau Mein Ka Ka Karbu) एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर 18 अगस्त को रिलीज हुआ है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है। जो इस वक्त फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने गाया है। कृष्णा बेदर्दी ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और आर्या शर्मा ने इसे म्यूजिक दिया है। इस गाने को अब तक 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। ये गाना प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा हैं।