छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए संचालित पूर्वदशम और छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।इच्छुक छात्र -छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैै।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबाडिया ने बताया कि आवेदन से पहले छात्रो और शैक्षणिक संस्थानों को पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर ओटीआर नंबर प्राप्त करना अनिवार्य होगा।इसके बाद छात्र ओटीआर नंबर प्राप्त करना अनिवार्य होगा।इसके बाद छात्र ओटीआर नंबर के जरिए लाॅग इन कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि ओटीआर और आधार सीडिंग प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत मार्गदर्शिका और वीडियो विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं,जिससे आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके।

विभाग ने स्पषट किया है कि छात्रवृत्ति की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सीधे पात्र विघार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।इसके लिए छात्रों का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।साथ ही,छात्रवृत्ति प्राप्त होने तक बैंक खाते को सक्रिय रखना भी आवश्यक है।

विभाग ने पात्र विघार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है,ताकी कीसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top