मुंबई
भारत में धर्म के चढ़ावे के लिए दानदताओं की कमी नहीं है। उनकी आस्था मंदिर में विराजमान भगवान से इस कदर जुड़ी हुई है कि वो अपनी श्रद्धा और भक्ति के लिए लाखों रुपए, सोना, चांदी आदि दान करते हैं। अब मुंबई के एक कारोबारी ने केदारनाथ मंदिर के लिए 230 किलो सोना दान किया है। इसी सोने से श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह के अंदर की दीवार अब सोने की बनाई जाएगी।
सोने की दीवारें बनाकर गोल्ड से लिखवाए भगवान के मंत्र
दरअसल, दीवाली के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह की दीवारों पर सोने की परतें चढ़ाई गई। इतना ही नहीं इस दीवार पर गोल्ड प्लेट से भगवान शंकर के प्रतीक रहे शंख, त्रिशूल, डमरू जैसे चिन्ह उकेरे गए हैं। इसके साथ ही सोने से ही जय केदारनाथ धम और हर हर महादेव भी लिखवाया गया है। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा। इससे पहले केदारनाथ धाम के गर्भगृह की यह दीवार चांदी की थी।