Home उत्तराखंड शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

उत्तराखंड / देहरादून: 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी मंत्री परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंडी संस्कृति की झलक नजर आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक दल मांगल गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान मंडप के समीप उत्तराखंड परिधान में सांस्कृतिक दल मौजूद रहेंगे। मंच की सज्जा इस प्रकार से रहेगी कि इसमें पूरा उत्तराखंड का परिदृश्य नजर आए।

बुधवार को भाजपा नेता विधायक दल चुने गए पुष्कर सिंह धामी और मंत्री परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा विभिन्न केंद्रीय मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे। इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दोपहर में पुलिस, प्रशासन के साथ ही भाजपा नेताओं ने आयोजन स्थल में तैयारियों का जायजा लिया

बनाए गए हैं तीन मंच 

आयोजन स्थल में तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अति विशिष्ट अतिथि, मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ लेने वाले विराजमान होंगे। भाजपा के विधायकों व प्रदेश पदाधिकारियोंके लिए अलग मंच बनाया गया है। यह मंच मुख्य मंच के समीप होगा। इसके अलावा धार्मिक गुरु और संत समाज के लिए अलग मंच बनाया गया है। इसमें सभी प्रतिष्ठित मंदिर व अखाड़ों के संत विराजमान रहेंगे।

पारंपरिक वेश-भूषा में आएंगी भाजपा महिला कार्यकर्त्‍ता

कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति को प्रमुख रूप से दर्शाने की व्यवस्था रखी गई है। इसके लिए कार्यक्रम में ढोल-दमाऊ भी रखे गए हैं। सांस्कृतिक दलों के अलावा भाजपा महिला कार्यकत्र्ता भी यहां उत्तराखंडी परिधान में रहेंगी। ये महिलाएं गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी के साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों के पारंपरिक परिधान में दिखेंगी।

राष्ट्रीय नेताओं के लगेंगे बड़े कटआउट 

आयोजन स्थल पर राष्ट्रीय नेताओं के बड़े-बड़े कटआउट लगाए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कटआउट शामिल हैं। मुख्य पोस्टर में प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री  व प्रदेश अध्यक्ष को स्थान दिया गया है।

पांच एलईडी स्क्रीन पर होगा सजीव प्रसारण 

संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल के चारों और बड़ी पांच एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। इनमें शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा, जिससे हर कोई इस आयोजन से सीधे जुड़ सके। इसके अलावा आयोजन स्थल से लेकर लैंसडौन चौक तक स्पीकर भी लगाए गए हैं।

समाज के हर वर्ग को दिया गया निमंत्रण

कार्यक्रम में भाजपा ने समाज के हर वर्ग को आमंत्रित करने का प्रयास किया है। इसके लिए पूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं, डाक्टर, शिक्षक, व्यापारी, उद्योगपति, राज्य आंदोलनकारी, स्वयं सेवी संगठन, समाज सेवी व किसानों के समूहों को भी आमंत्रित किया है। इनके बैठने के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।

लगाई गई हैं 20 हजार कुर्सियां

आयोजन स्थल पर अतिथियों के लिए 20 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा पांच हजार व्यक्तियों के खड़े होने का स्थान भी छोड़ा गया है। माना जा रहा है कि आयोजन में तकरीबन 25 हजार व्यक्ति उपस्थित हो सकते हैं।

मुख्य मंच के पीछे बड़ा स्थान खाली छोड़ा गया है। यहां तीन हेलीकाप्टर को खड़ा करने का स्थान बनाया गया है। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जिस हेलीकाप्टर से आएंगे उन्हें खड़ा किया जाएगा। मंगलवार को यहां हेलीकाप्टर उतारने की रिहर्सल भी की गई।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने किया निरीक्षण

मंगलवार शाम को भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला व मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

सरकार गरीबों के हितों में संचालित कर रही कई योजनाएं – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, सोमेश्वर(अल्मोड़ा):; आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली मंडल पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत...

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

 उत्तराखंड; कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने की भेंट।

Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सरकार गरीबों के हितों में संचालित कर रही कई योजनाएं – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, सोमेश्वर(अल्मोड़ा):; आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली मंडल पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत...

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

 उत्तराखंड; कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने की भेंट।

Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, हरिद्वार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

उत्तराखंड, रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

 उत्तराखंड  देहरादून      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

मुख्यमंत्री धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली /  देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे...

जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1ः30 बजे...

उत्तराखंड, देहरादून ; जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17...

CM धामी को खालिस्तानी आतंकवादी दे रहा धमकी, STF ने जारी किए जांच के निर्देश

देहरादून। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू कॉल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धमकी दे रहा है। कह रहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों...