Home क्राइम एक विवाहिता को नशीला पेय पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

एक विवाहिता को नशीला पेय पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

♦♦♦

दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपियों को जानती थी।

दोपहर 12 बजे के करीब आरोपी पहुंचे महिला के पास
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना तीन जून की है। 22 वर्षीय महिला अपने पति के साथ जाफरपुर कलां इलाके में किराए के मकान में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। तीन जून की शाम पीड़िता ने जाफरपुर कलां थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह दोपहर 12 बजे अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान वहीं रहने वाले तीन लड़के उसके पास आए। उनके पास शीतल पेय पदार्थ की बोतल थी। बातचीत करने के दौरान उन लोगों ने उसे शीतल पेय पदार्थ पीने के लिए दिया। जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई। शाम चार बजे होश में आने पर पता चला कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति के घर पहुंचने के बाद दंपती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करने के बाद उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए देर रात तीनों आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता का पति और तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीनों आरोपी उसी गली में रहते हैं, जहां महिला रहती है। पीड़िता का पति और तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। जांच में पता चला कि महिला और आरोपियों के बीच पहले से जान पहचान थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

युवक की हत्या में पत्नी समेत छह ससुरालियों को उम्रकैद

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में ससुराल पक्ष में पहुंचे युवक की गला घोंटकर हत्या करने में पत्नी समेत छह ससुरालियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई...

हैवान बना लिव इन पार्टनर, प्रेमिका के दो बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, मासूमों की अंगुलियां भी काटीं

उत्तराखंड, Kashipur ; महिला के घर लिव इन में रह रहे युवक ने महिला की बेटी और बेटे को बंधक बनाकर उनकी अंगुलियां काट दीं।...

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को जबरन रास्ते में रोककर की छेड़खानी की हरकत

रुड़की। एक युवक ने कोचिंग से लौट रही छात्रा को रास्ते में जबरन रोक लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के परिचितों से भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे – खेल मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड, देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई रस्म, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कि कामना

टनकपुर ( चंपावत )  उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची टनकपुर उपजिला चिकित्सालय,सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर CM पुष्कर सिंह धामी का संदेश

उत्तराखंड, देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...