Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कालसी में 5 से 7 जून तक...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कालसी में 5 से 7 जून तक चलने वाली खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव का किया शुभारम्भ

युवा खिलाडियों को आगे बढने को प्रोत्साहित कर रही सरकार  :   महाराज

देहरादून।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना के साथ साथ सरकार युवा खिलाडियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को पजिटिलानी, कालसी स्थित मिनी स्टेडियम में पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा 5 से 7 जून तक चलने वाली विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2022 के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्राम पंचायत समाल्टा स्थित मंदिर में चल्दा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत किया।

पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा आयोजित विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि खेल के क्षेत्र में केन्द्र की मोदी सरकार का सबसे बड़ा कदम रहा ‘खेलो इंडिया’ की पहल। इस मुहिम के जरिए भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक अवसर प्रदान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना के साथ साथ प्रदेश सरकार भी युवा खिलाडियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उत्तराखंड की अनेक खेल प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसलिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिएं।

कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने पजिटिलानी, चन्दौ किशऊ मोटर मार्ग का ईच्छाडी क्वानू तक और ग्राम ऊभरेऊ से मण्डौली तक मोटर मार्ग के विस्तारीकरण की घोषणा करने के साथ-साथ भूमि की उपलब्धता पर लोक निर्माण विभाग का विश्रामगृह बनाने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर कालसी ब्लाक प्रमुख मधुर सिंह चौहान, खुशीराम शर्मा, महेंद्र सिंह तोमर, प्रभु लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, कृपाराम शर्मा, कल्याण सिंह चौहान, जवाहर दत्त शर्मा, अमर सिंह तोमर, सरदार शर्मा श्याम सिंह तोमर, कांति राम शर्मा, अतर सिंह तोमर एवं भीम दत्त शर्मा आदि उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

(Brahman samaj mahasangh) घंटाघर पर 2100 दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

उत्तराखंड, देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांय 7:00 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

(Brahman samaj mahasangh) घंटाघर पर 2100 दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

उत्तराखंड, देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांय 7:00 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

मुख्यमंत्री धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली G 20 बैठक की समीक्षा।

उत्तराखंड उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें...

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज : इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण देहरादून। पंजीकरण...

CM धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।

उत्तराखंड, गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं...

गैरसैंण(भराड़ीसैण) क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ा रहे आगे : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, भराड़ीसैंण ; मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार...

हरिद्वार में रेलवे की भूमि पर हुए कब्जे के खिलाफ रेल प्रशासन ने छेड़ा अभियान

हरिद्वार। रेलवे की भूमि पर हुए कब्जों के खिलाफ रेल प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। टिबड़ी रेलवे अंडरपास के पास रेलवे के भूमि पर...

भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के भीतर लोक हितकारी बजट पेश करने पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री व भाजपा...

भराड़ीसैण ( गैरसैंण ) भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के भीतर लोक हितकारी बजट पेश करने पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले “ऐप” की घोषणा, शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी

भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल...