Entertainment – CT News https://ctnews.in News Portal Wed, 11 Feb 2026 17:00:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://ctnews.in/wp-content/uploads/2024/07/cropped-CT_NEWS_LOGO-32x32.png Entertainment – CT News https://ctnews.in 32 32 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘गौदान’ फिल्म का अवलोकन किया https://ctnews.in/chief-minister-pushkar-singh-dhami-watched-the-film-gaudan/ https://ctnews.in/chief-minister-pushkar-singh-dhami-watched-the-film-gaudan/#respond Wed, 11 Feb 2026 17:00:12 +0000 https://ctnews.in/?p=58039

देहरादून :

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित सेन्ट्रियो मॉल, हाथीबड़कला में गाय संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म की विषयवस्तु को भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ-संवर्धन की परंपरा से जुड़ा अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है। गाय केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला भी है। ‘गौदान’ जैसी फिल्में समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित इस फिल्म को राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता का व्यापक प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, पशुपालकों को प्रोत्साहन तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि गौ आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जाए।
फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पावन भूमि कला, साहित्य और संस्कृति की समृद्ध धरोहर रही है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रभावी फिल्म नीति लागू की गई है, जिसके अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को आकर्षक सब्सिडी, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, शूटिंग हेतु सरल अनुमति प्रक्रिया तथा स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। नई फिल्म नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और राज्य में फिल्मांकन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक वातावरण, पर्वतीय   संस्कृति एवं विविध लोकेशन फिल्मांकन के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। सरकार का उद्देश्य है कि अधिकाधिक फिल्में प्रदेश में शूट हों, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों और पर्यटन को भी नई गति मिले।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म विकास परिषद को सशक्त किया गया है तथा फिल्म स्टूडियो एवं आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ‘गौदान’ जैसी प्रेरक फिल्में समाज को सकारात्मक संदेश देंगी, गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगी तथा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, श्रीमती रेखा आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
]]>
https://ctnews.in/chief-minister-pushkar-singh-dhami-watched-the-film-gaudan/feed/ 0
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए https://ctnews.in/chief-minister-dhami-has-given-instructions-to-make-the-film-godaan-tax-free-in-uttarakhand/ https://ctnews.in/chief-minister-dhami-has-given-instructions-to-make-the-film-godaan-tax-free-in-uttarakhand/#respond Sat, 07 Feb 2026 14:14:38 +0000 https://ctnews.in/?p=57988

 देहरादून  :     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।
]]>
https://ctnews.in/chief-minister-dhami-has-given-instructions-to-make-the-film-godaan-tax-free-in-uttarakhand/feed/ 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत किया विमोचन। https://ctnews.in/chief-minister-pushkar-singh-dhami-officially-unveiled-the-poster-of-the-film-jalambhumi/ https://ctnews.in/chief-minister-pushkar-singh-dhami-officially-unveiled-the-poster-of-the-film-jalambhumi/#respond Tue, 03 Feb 2026 15:36:59 +0000 https://ctnews.in/?p=57929

देहरादून  :    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक के राम नेगी एवं पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 6 फरवरी को  रिलीज होने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जलमभूमि” जैसी फिल्में समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं और सिनेमा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्म नीति को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से त्वरित अनुमति प्रदान की जा रही है। शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है, जिससे फिल्म निर्माताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग पर सब्सिडी, स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को रोजगार के अवसर, तथा स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के माध्यम से राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म नीति का उद्देश्य केवल फिल्मों की शूटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिल रही है। उत्तराखंड में वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्मों के निर्माण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी सिनेमा और रचनात्मक उद्योगों को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।
कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश लाल भी उपस्थित रहे।

]]>
https://ctnews.in/chief-minister-pushkar-singh-dhami-officially-unveiled-the-poster-of-the-film-jalambhumi/feed/ 0
Bigg Boss Season 19 में बड़ा झटका: कुनिका सदानंद हुई शो से बाहर https://ctnews.in/bigg-boss-season-19-big-shock-kunika-sadanand-eliminated-from-the-show/ https://ctnews.in/bigg-boss-season-19-big-shock-kunika-sadanand-eliminated-from-the-show/#respond Tue, 25 Nov 2025 07:32:13 +0000 https://ctnews.in/?p=57543

Bigg Boss Season 19 Update: बिग बॉस 19 अपने फाइनल की ओर तेजी से बढ़ रहा है और हर बीतते एपिसोड के साथ माहौल और भी तनावपूर्ण होता जा रहा है। वीकएंड का वार में एक और बड़ा मोड़ आया, जब शो से एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नौ खिलाड़ियों वाली यह रेस अब केवल आठ प्रतियोगियों तक सिमट गई है।

कुनिका सदानंद की बिग बॉस यात्रा हुई खत्म

पिछले हफ्ते जहां किसी भी सदस्य का एविक्शन नहीं हुआ था, वहीं इस बार वीकएंड के एपिसोड में कुनिका सदानंद शो से बाहर हो गईं। उनके बाहर होने के साथ ही बिग बॉस का खिताब जीतने का उनका सपना भी अधूरा रह गया। इस फैसले ने दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं—कुछ लोग उनके बाहर होने से खुश हैं, जबकि कई दर्शक उन्हें और समय देना चाहते थे।

सोशल मीडिया पर फैन्स की मिश्रित प्रतिक्रियाएं

एविक्शन की जानकारी सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक दर्शक ने लिखा—“कुनिका जी, कुछ बाकी कंटेस्टेंट से बेहतर थीं।” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा—“मैं खुश नहीं हूं, इन्हें तो काफी पहले निकल जाना चाहिए था।” कई लोगों ने उनकी रणनीति और गेमप्ले की तारीफ भी की, जबकि कुछ ने इसे ‘अपेक्षित परिणाम’ बताया। सोशल मीडिया कमेंट्स में “बल्ले-बल्ले” जैसे मज़ेदार रिएक्शन्स भी देखने को मिले।

अब किसके बीच होगी खिताब की जंग?

कुनिका के बाहर होने के बाद बिग बॉस 19 में आठ प्रतियोगी बचे हैं—
गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर।

सूत्रों के अनुसार इस सप्ताह सभी सदस्यों को नॉमिनेशन में डाल दिया गया है, जिससे आने वाला हफ्ता और भी धमाकेदार होने वाला है।

]]>
https://ctnews.in/bigg-boss-season-19-big-shock-kunika-sadanand-eliminated-from-the-show/feed/ 0
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस https://ctnews.in/veteran-bollywood-actor-dharmendra-passes-away-breathed-his-last-at-the-age-of-89/ https://ctnews.in/veteran-bollywood-actor-dharmendra-passes-away-breathed-his-last-at-the-age-of-89/#respond Mon, 24 Nov 2025 17:11:03 +0000 https://ctnews.in/?p=57536

लंबे समय से बीमार चल रहे थे धर्मेंद्र

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों दिलों की धड़कन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार, 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में मुंबई के जुहू स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे धर्मेंद्र को कुछ सप्ताह पहले सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर लाया गया, जहां परिवार की देखरेख में उनका उपचार जारी रहा। आज उनके निधन की खबर ने परिवार समेत उनके सभी फैन्स को बड़ा सदमा दे दिया है।

धर्मेंद्र का जाना हिंदी सिनेमा के एक स्वर्णिम अध्याय के अंत जैसा है। संयोग यह भी रहा कि जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ का मोशन पोस्टर जारी किया गया। करीब एक महीने से वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ रहे थे, लेकिन उम्र और बीमारी के आगे उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति भी टिक न सकी।

पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर चरित्र में अपनी सादगी, ऊर्जा और सच्चाई को जिया। ‘शोले’ के वीरू से लेकर ‘चुपके चुपके’ के प्रोफेसर परिमल तक—उन्होंने हर भूमिका को दिल से निभाया और दर्शकों की यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो गए।

मिट्टी की खुशबू से जुड़े, सरल स्वभाव वाले धर्मेंद्र सिर्फ पर्दे के हीरो नहीं थे, बल्कि असल जिंदगी में भी उतने ही भावुक और इंसानियत से भरे हुए व्यक्ति थे। पद्म भूषण से सम्मानित यह महान कलाकार जल्द ही अपनी अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

धर्मेंद्र की विदाई ने भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है—एक ऐसा सितारा बुझ गया है जिसकी चमक हमेशा दिलों में मौजूद रहेगी।

]]>
https://ctnews.in/veteran-bollywood-actor-dharmendra-passes-away-breathed-his-last-at-the-age-of-89/feed/ 0
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा https://ctnews.in/kantara-chapter-1-creates-a-stir-at-the-box-office-crosses-rs-150-crore-mark-in-3-days/ https://ctnews.in/kantara-chapter-1-creates-a-stir-at-the-box-office-crosses-rs-150-crore-mark-in-3-days/#respond Mon, 06 Oct 2025 03:27:18 +0000 https://ctnews.in/?p=57224

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का इंतजार दर्शकों के बीच लंबे समय से था, और रिलीज के साथ ही यह इंतजार जश्न में बदल गया। गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के पहले दिन से ही टिकट खिड़कियों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली और फिल्म की कमाई ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है।

ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत

रिलीज के पहले ही दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 61.85 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की। कन्नड़ संस्करण से 19.6 करोड़ रुपये, तेलुगु से 13 करोड़, हिंदी से 18.5 करोड़, तमिल से 5.5 करोड़ और मलयालम से 5.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और इसने करीब 46 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर ली।

तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा 2’ की गूंज

शनिवार को फिल्म की कमाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी। तीसरे दिन ‘कांतारा 2’ ने करीब 55 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 162.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने महज तीन दिनों में अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है, जिससे इसका ब्लॉकबस्टर होना तय माना जा रहा है।

तीसरे पार्ट का ऐलान, बढ़ी उत्सुकता

फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि निर्देशन की कमान भी खुद संभाली है। यह फिल्म साल 2022 में आई ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। इसके साथ ही मेकर्स ने तीसरे पार्ट ‘कांतारा चैप्टर 2’ की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया और रुक्मणि वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

कहानी की झलक

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी कदंब साम्राज्य के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कथा में भगवान शिव के भक्त ‘कांतारा’ गांव के लोगों और राजा विजयेंद्र (जयराम) के बांगरा साम्राज्य के बीच संघर्ष को दिखाया गया है। राजा के पूर्वज ईश्वर के मधुबन पर कब्जा करना चाहते थे, लेकिन दैव की शक्ति ने उन्हें रोक दिया। फिल्म दर्शकों को एक बार फिर आस्था, परंपरा और शक्ति की उस रहस्यमय दुनिया में ले जाती है, जिसने पहले भाग को भी अविस्मरणीय बना दिया था।

इस हफ्ते ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी बड़ी फिल्म भी रिलीज हुई, लेकिन ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे उसका जादू फीका पड़ गया है।

]]>
https://ctnews.in/kantara-chapter-1-creates-a-stir-at-the-box-office-crosses-rs-150-crore-mark-in-3-days/feed/ 0
मोहनलाल का इंटेंस अवतार- ‘वृषभा’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी https://ctnews.in/mohanlals-intense-avatar-first-look-of-vrishbha-released/ https://ctnews.in/mohanlals-intense-avatar-first-look-of-vrishbha-released/#respond Tue, 16 Sep 2025 16:25:45 +0000 https://ctnews.in/?p=57026

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की पैन इंडिया फिल्म ‘वृषभा’ का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित थे, और अब मोहनलाल की शानदार एंट्री का पहला संकेत उनके फैंस को मिल गया है। इस झलक में मोहनलाल एक योद्धा के रूप में बेहद इंटेंस अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

फर्स्ट लुक पोस्टर में मोहनलाल को त्रिशूल और ढाल के साथ पेश किया गया है, जिसमें उनकी सिर्फ एक आंख चमकती नजर आ रही है। इस इंटेंस अवतार के साथ मोहनलाल ने कैप्शन लिखा है: “युद्ध, भावनाएं और दहाड़।” इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का टीजर 18 सितंबर को रिलीज़ होने की जानकारी भी दी है, जिसका बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म ‘वृषभा’ को नंदा किशोर ने लिखा और निर्देशित किया है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो मायथोलॉजी पर आधारित है। फिल्म को कनेक्ट मीडिया, बालाजी टेलीफिल्म्स और अभिषेक व्यास स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसमें शानदार बैटल सीक्वेंस और हाई-एंड वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। पैन इंडिया रिलीज के रूप में तैयार ‘वृषभा’ मलयालम और तेलुगु में शूट की गई है और हिंदी व कन्नड़ में भी रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

इससे पहले मोहनलाल इस साल ‘एल2 एम्पुरान’ और ‘थुडरम’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इसके अलावा वे विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ में भी दिखाई दिए थे। मोहनलाल ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ की भी घोषणा कर दी है, जिससे उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

]]>
https://ctnews.in/mohanlals-intense-avatar-first-look-of-vrishbha-released/feed/ 0
अनुष्का शेट्टी की आगामी फिल्म ‘घाटी’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आई अभिनेत्री https://ctnews.in/trailer-of-anushka-shettys-upcoming-film-ghaati-released-actress-seen-in-action-avatar/ https://ctnews.in/trailer-of-anushka-shettys-upcoming-film-ghaati-released-actress-seen-in-action-avatar/#respond Fri, 08 Aug 2025 03:14:27 +0000 https://ctnews.in/?p=56886

दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा अनुष्का शेट्टी एक बार फिर दमदार अंदाज में वापसी कर रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘घाटी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का खतरनाक पहाड़ी इलाकों में ड्रग माफिया के खिलाफ संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

धमाकेदार ट्रेलर से बढ़ी उम्मीदें
प्रसिद्ध निर्देशक कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित ‘घाटी’ के ट्रेलर में रोमांच, एक्शन और भावनात्मक गहराई का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला है। अनुष्का शेट्टी एक साहसी महिला की भूमिका में नजर आती हैं, जो परिस्थितियों से जूझते हुए एक निडर योद्धा में तब्दील हो जाती है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेश
फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर के साथ एक शक्तिशाली पोस्टर भी साझा किया है। पोस्ट में लिखा गया— “घाटी की एक आवाज है, जो दहाड़ती है, विद्रोह करती है और गूंजती है। यह कहानी है खून, पसीने और पत्थर से गढ़ी गई जिद की।”

मजबूत तकनीकी पक्ष
फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मनोज रेड्डी कटासानी ने खतरनाक लेकिन खूबसूरत लोकेशनों को बेहद रियलिस्टिक तरीके से कैप्चर किया है। नागवेल्ली विद्या सागर का संगीत कहानी की भावनात्मक गहराइयों को और प्रभावी बनाता है।

फिर साथ आए अनुष्का और कृष
‘घाटी’ अनुष्का शेट्टी और कृष जगरलामुदी की जोड़ी की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘वेदम’ जैसी हिट फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

पांच भाषाओं में होगी रिलीज
यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण राजीव रेड्डी और साई बाबू जगरलामुडी ने किया है। फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। अनुष्का को इससे पहले 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी’ में देखा गया था।

]]>
https://ctnews.in/trailer-of-anushka-shettys-upcoming-film-ghaati-released-actress-seen-in-action-avatar/feed/ 0
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2′ ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, जानिए फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन https://ctnews.in/akshay-kumars-film-kesari-chapter-2-gained-momentum-over-the-weekend-know-the-total-collection-of-the-film-so-far/ https://ctnews.in/akshay-kumars-film-kesari-chapter-2-gained-momentum-over-the-weekend-know-the-total-collection-of-the-film-so-far/#respond Mon, 21 Apr 2025 06:40:29 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=42403

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की तारीफों ने फिल्म के कलेक्शन में नई जान भर दी है। आइए जानते हैं कि तीन दिन में फिल्म की कमाई कितनी रही।

वीकेंड पर कितना रहा कलेक्शन?
‘केसरी चैप्टर 2’ ने रविवार, 20 अप्रैल 2025 को 11.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हो रही है।‘केसरी चैप्टर 2’ ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन पहले दिन इसने केवल 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उम्मीदों से कम था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में 25.81 फीसदी का उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा रविवार को भी फिल्म की कमाई में अच्छा सुधार देखने को मिला। इसी के साथ फिल्म ने पहले वीकएंड में 28.71 करोड़ रुपये का ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।

जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी जंग
‘केसरी चैप्टर 2’ 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म सी शंकरन नायर की कहानी बयां करती है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कोर्ट में जंग लड़ी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शंकरन नायर ने नरसंहार की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। यह एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जो देशभक्ति और साहस की भावना को जगाती है। फिल्म की कहानी रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।

फिल्म में इन सितारों ने दिखाई दमदार अदाकारी
फिल्म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। उनकी दमदार मौजूदगी और संयमित अभिनय को समीक्षकों ने खूब सराहा है। आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रहे हैं। अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है, जो एक युवा वकील के रूप में नायर के साथ इस कानूनी लड़ाई में शामिल होती हैं। उनकी परफॉर्मेंस को ताजगी भरा और प्रभावशाली बताया जा रहा है।

अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों का वीकएंड कलेक्शन
अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों के वीकएंड कलेक्शन की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने 73.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी जो 2025 में उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इसके अलावा, ‘खेल खेल में’ ने 15.05 करोड़ रुपये, ‘सरफिरा’ ने 12.5 करोड़ रुपये, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 38.07 करोड़ रुपये और ‘मिशन रानीगंज’ ने 12.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

(साभार)

]]>
https://ctnews.in/akshay-kumars-film-kesari-chapter-2-gained-momentum-over-the-weekend-know-the-total-collection-of-the-film-so-far/feed/ 0
पावर स्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की शूटिंग हुई शुरू https://ctnews.in/shooting-of-power-star-pawan-kalyans-upcoming-movie-hari-hara-veera-mallu-begins/ https://ctnews.in/shooting-of-power-star-pawan-kalyans-upcoming-movie-hari-hara-veera-mallu-begins/#respond Sun, 20 Apr 2025 06:03:53 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=42342

पावर स्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी जानकारी लगातार सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

फिलहाल, मुंबई में फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन यह पहले भाग के लिए नहीं, बल्कि दूसरे भाग के सींस के लिए हो रही है। पहले भाग की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन पवन कल्याण के कुछ महत्वपूर्ण सींस अभी भी बाकी हैं। यह फिल्म 9 मई, 2025 को रिलीज हो सकती है।

उम्मीद है कि अप्रैल के आखिर तक ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की डबिंग के साथ इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। पहले भाग को पूरा करने से पहले ही दूसरे भाग पर काम शुरू होने से प्रशंसक हैरान हैं। पहले भाग का पोस्ट-प्रोडक्शन अभी चल रहा है और निर्माताओं ने कोई अपडेट नहीं दिया है, जिससे रिलीज डेट को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पलव के अलावा फिल्म में निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नोरा फतेही, नरगिस फाखरी और नासिर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेगा सूर्या प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने दिया है।

(साभार)

]]>
https://ctnews.in/shooting-of-power-star-pawan-kalyans-upcoming-movie-hari-hara-veera-mallu-begins/feed/ 0