Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से फोन पर की चर्चा...

मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से फोन पर की चर्चा ,   मृतकों के परिवार को पाँच-पाँच लाख रूपए और घायलों के उपचार के लिए 50 हजार रूपए की राहत राशि

उत्तराखंड :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड बस हादसा बहुत भयानक, दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। हमारे पन्ना के भाई-बहन चार धाम की यात्रा पर गए थे। उनकी एक बस गिर गई, और तीर्थयात्रियों की दु:खद मृत्यु हुई है। सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता देगी। मुख्यमंत्री चौहान देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने देहरादून रवाना होने के पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मोबाइल पर बात की। धामी ने बताया कि पूरे तंत्र को, कलेक्टर, एस.पी., एस.डी.आर.एफ की टीम को सक्रिय किया है, सभी वहाँ लोगों को निकालने में लगे हुए हैं और जो भाई-बहन घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री  चौहान ने बताया कि एक टीम दिल्ली से तत्काल उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है, जो वहाँ राहत, इलाज, बचाव सहित दिवंगतों को लाने की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने पूरी घटना के रेस्क्यू का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न आने दें। हमारी प्राथमिकता है कि घायलों का त्वरित उपचार हो जाए। हम उनके उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मृतकों के परिवार को पाँच-पाँच लाख रूपए की राहत राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों के इलाज के साथ-साथ 50 हजार रूपए की राशि घायलों के परिजनों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि जब ऐसा हादसा हो तो मैं भोपाल में चैन से सो नहीं सकता और इसलिए मैंने फैसला किया है मैं स्वयं अभी रात को देहरादून रवाना हो रहा हूँ। मेरे साथ मंत्री बृजेन्द्र सिंह, डीजीपी, सेक्रेटरी होम, ओएसडी  योगेश चौधरी साथ जा रहे हैं। हम पीड़ितों को राहत पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत तीर्थयात्रियों के परिजनों से निवेदन किया है कि वो धैर्य रखें, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

RELATED ARTICLES

(Brahman samaj mahasangh) घंटाघर पर 2100 दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

उत्तराखंड, देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांय 7:00 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

(Brahman samaj mahasangh) घंटाघर पर 2100 दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

उत्तराखंड, देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांय 7:00 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

मुख्यमंत्री धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली G 20 बैठक की समीक्षा।

उत्तराखंड उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें...

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज : इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण देहरादून। पंजीकरण...

CM धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।

उत्तराखंड, गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं...

गैरसैंण(भराड़ीसैण) क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ा रहे आगे : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, भराड़ीसैंण ; मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार...

हरिद्वार में रेलवे की भूमि पर हुए कब्जे के खिलाफ रेल प्रशासन ने छेड़ा अभियान

हरिद्वार। रेलवे की भूमि पर हुए कब्जों के खिलाफ रेल प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। टिबड़ी रेलवे अंडरपास के पास रेलवे के भूमि पर...

भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के भीतर लोक हितकारी बजट पेश करने पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री व भाजपा...

भराड़ीसैण ( गैरसैंण ) भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के भीतर लोक हितकारी बजट पेश करने पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले “ऐप” की घोषणा, शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी

भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल...