Tuesday, December 12, 2023
Home उत्तराखंड CM धामी ने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ।

CM धामी ने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ।

देहरादून;

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरूद्ध  बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक दास मानसिकता एवं गुलामी के प्रतीकों को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। उत्तराखण्ड के प्रति उनका लगाव सर्वविदित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य  संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है। आज का भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत है। मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का ही प्रभाव है कि हमारे देश की प्रतिभाये देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने में उत्तराखण्ड का भी योगदान है। रामसेतु के निर्माण में गिलहरी के प्रयासों के सदृश हम संकल्पबद्धता के साथ इस दिशा में सहयोगी बने हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के वीर सेनिकों का मनोबल बढ़ाने का भी कार्य किया है। देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा   कि वे स्वयं भी एक सैनिक के बेटे हैं तथा सैनिकों की समस्याओं से परिचित रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, अद्वेत काला, रतन शाह, अनन्त विजय, श्री अतुल विश्नोही के साथ एस.पी.कोचर को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद श्री तरूण विजय ने किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के साथ बड़ी संख्या में सभ्रान्त नागरिक उपस्थित थे। प्रदर्शनी का आयोजन प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया है।

RELATED ARTICLES

सीएम ने पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में की अहम घोषणा

पीआरडी स्थापना दिवस पर मानदेय,वर्दी व धुलाई भत्ते में वृद्धि पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में कई कदम उठाए -सीएम पीआरडी कर्मियों के निधन पर 70...

महाराज ने की 7708.27 करोड लागत की टिहरी झील रिंगरोड परियोजना की समीक्षा

राजकीय मेलों को मिलने वाले अनुदान के शीघ्र भुगतान के निर्देश देहरादून। लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की...

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद।

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा।      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ.आर.आई. में सूचना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सीएम ने पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में की अहम घोषणा

पीआरडी स्थापना दिवस पर मानदेय,वर्दी व धुलाई भत्ते में वृद्धि पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में कई कदम उठाए -सीएम पीआरडी कर्मियों के निधन पर 70...

महाराज ने की 7708.27 करोड लागत की टिहरी झील रिंगरोड परियोजना की समीक्षा

राजकीय मेलों को मिलने वाले अनुदान के शीघ्र भुगतान के निर्देश देहरादून। लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की...

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद।

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा।      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ.आर.आई. में सूचना...

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में व्याख्यान माला

जनरल बिपिन रावत का सीडीएस के तौर पर हमेशा अलग स्थान रहेगा- त्रिवेदी वीरभूमि फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 111 यूनिट ब्लड संग्रह देहरादून। भाजपा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया”

इन्वेस्टर्स समिट के एक्जीबिशन एरिया में रविवार की बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्रों और आम जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम...

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर...

अमित शाह ने सीएम धामी को दिए 100/100 मार्क्स

बोले, धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने की सर्वाधिक प्रगति ‘मिशल सिलक्यारा’ की सफलता का श्रेय भी दिया धामी को कहा शांत मन और आत्म विश्वास...

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को इन्फास्ट्रक्चर पर संबोधन दिया

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को...

सीएयू से क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को अब दिखाना होगा ये जरुरी दस्तावेज

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की टीम से क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को अब मूल निवास प्रमाणपत्र दिखाना होगा। इसके बिना कोई भी...

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...