Friday, September 29, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने किया ज्ञानवाणी चैनल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया ज्ञानवाणी चैनल का शुभारंभ

 उत्तराखण्ड, देहरादून  :

     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्ञानवाणी चैनल का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन शिक्षण अधिगम से लगातार जोड़े रखने हेतु उत्तराखण्ड राज्य शिक्षा विभाग और जियो ने मिलकर नए ऑनलाईन एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी-1 और ज्ञानवाणी-2 का शुभारंभ एक अच्छा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी का लाभ प्रदेश के सभी बच्चों को मिले। ज्ञानवाणी चैनल की सार्थकता तभी होगी जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा की बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती  है। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण के लिए अनेक सराहनीय प्रयास किए गए। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी शैक्षणिक गतिविधियां चल रही है।
शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि कोविड के दौरान ऑनलाइन शिक्षण का प्रचलन शुरू हुआ। आज ऑनलाइन माध्यम से अनेक शैक्षणिक गतिविधियां की जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि ज्ञानवाणी चैनल के माध्यम से पीएम ई विद्या के कंटेंट को भी शामिल किया जाय। जो पूर्णतः एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित है।
शिक्षा सचिव श्रीमती राधिका झा ने कहा कि ऑफलाइन शिक्षण के साथ ही बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से ही शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञानवाणी- 1 प्राथमिक कक्षाओं एवं ज्ञानवाणी- 2 माध्यमिक कक्षाओं के लिए चलाया जा रहा है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जियो विशाल अग्रवाल ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े सभी एनजीओ भी शिक्षा विभाग के माध्यम से  ज्ञानवाणी में कंटेंट का प्रसारण कर सकते हैं। उन्होंने बताया की जल्द ही धारचूला में जियो की 4जी कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. मुकुल सती, जियो के स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक सिंह एवं वर्चुअल माध्यम से सभी मुख्य शिक्षाधिकारी एवं प्रधानाचार्य मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

उत्तराखंड, देहरादून : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड, Dehradun ; बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया...

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...