Thursday, September 28, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड, काशीपुर :

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के आसपास के लोगों को  बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा डॉ. बोहरा जी की शामली क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निजी अस्पतालों के सहयोग से सभी को स्वास्थ्य  गारंटी मिले,  साथ ही अटल आयुष्मान भारत योजना से ज्यादा से ज्यादा चिकित्सालय  जुड़े,  ताकि आम नागरिकों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य जगत के सभी अस्पतालों से पूर्व से ही इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य गारंटी के सपने को साकार करते हुए आयुष्मान भारत योजना लांच की है, जिसमें सालाना 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कोरोना काल में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की देखभाल की गई  जोकि प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के बड़ रहे मामलों पर  गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता को भी कोरोना के प्रति पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि यद्यपि राज्य की शत प्रतिशत जनता को प्रथम डोज लग चुकी है तथा द्वितीय डोज भी शत प्रतिशत लगने की कगार पर है , उन्होंने कहा  बूस्टर डोज भी राज्य में लगाने का कार्य किया जा रहा है परंतु फिर भी जनता को एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना चाहती है । पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त राज्य को बनाना हमारा उद्देश्य है जिसके लिए 1064 नंबर लांच किया गया है जिस पर कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।  उन्होंने कहा इस संबंध में भ्रष्टाचार पर अभी तीन बड़ी कार्यवाही की गई है जबकि कई शिकायतें सर्विलांस पर हैं। उन्होंने कहा हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। साथ ही  सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बड़ाकर 500 रुपए कर दिया है।  नए बजट में सरकार ने गरीब परिवारो हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वादा किया है जो पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में हो तथा राज्य सुख शांति व समृद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहे यही हमारी संकल्पना है, हमारी सरकार का “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

इस दौरान कार्यक्रम में मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, महेश जीना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के अलावा डॉ. अर्जुन बोहरा, दान सिंह नेगी, डॉ. मोनाल बोहरा, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

उत्तराखंड, देहरादून : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड, Dehradun ; बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया...

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...