Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘बीज बम अभियान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ किया।

देहरादून ;

हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ‘जाड़ी’ द्वारा यह बीज बम अभियान सप्ताह 09 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक ‘हिमालयी जन सरोकार’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान द्वारा द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में बीज बम अभियान की शुरूआत कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह मानव एवं वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में सराहनीय कदम है। समय के साथ जैव विविधता प्रभावित हो रही है। जंगली जानवरों को जंगलों में खाद्य की उपलब्धता हो, इस दिशा में बीज बम अभियान एक अच्छा प्रयोग है। यह वैज्ञानिक तरीके से चलाया जा रहा अभियान है, जिसमें खर्चा भी बहुत कम है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अभियान जन भागीदारी से ही बड़ा अभियान बनता है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान तभी सफल होते हैं, जब उनमें अधिक से अधिक जन सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन कर क्या दे सकते हैं, इस बारे में सबको गम्भीरता से सोचना होगा एवं इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। इकोलॉजी के संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार अनेक कार्य कर रही है।

उत्तराखण्ड में सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जीईपी) का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सामंजस्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायेगा। 2025 तक उत्तराखण्ड को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विभागों, संस्थानों एवं सामाजिक क्षेत्र से लोगों द्वारा प्रदेश हित में क्या किया जा सकता है, इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। राज्य के समग्र विकास के लिए विचारों की श्रृंखला ‘बोधिसत्व’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों के सुझाव लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीज बम अभियान को व्यापक स्तर तक ले जाना होगा।

इस अवसर पर डॉ. मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’, बीज बम अभियान के संस्थापक द्वारिका सेमवाल, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक जयराज, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी श्री प्रशांत आर्य, कुलपति एस.जी.आर.आर यूनिवर्सिटी डॉ. यू. एस. रावत, प्रो. एम.एस.पंवार, प्रो. एम.एस.एम. रावत, डॉ. अरविन्द दरमोड़ा, एम्स ऋषिकेष से डॉ. संतोष, श्रीमती सावित्री उनियाल एवं वर्चुअल माध्यम से राज्य के विभिन्न जनपदों से जुड़े अधिकारी व इस अभियान से जुड़े लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली।

उत्तराखंड, देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...