Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में विभिन्न घोषणाओं की...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में विभिन्न घोषणाओं की बौछार की

 पिथौरागढ़, देहरादून  :——

          मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में आयोजित पांच दिवसीय डीडीहाट महोत्सव के समापन अवसर पर शनिवार को कुमाउँनी भाषा में संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं कि जिसमें, डीडीहाट नगर से सिराकोट मंदिर तक रोपवे का निर्माण करने, जीजीआइसी डीडीहाट का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय देव सिंह डसीला के नाम किए जाने, डीडीहाट खेल मैदान के विस्तारीकरण करने की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को प्रेषित करने की घोषणा, घसाड़ विद्यालय का उच्चीकरण किए जाने, डीडीहाट नगर के आंतरिक मार्गों के निर्माण व सौंदर्यीकरण किए जाने की स्वीकृति की घोषणा, डीडीहाट महोत्सव को प्रत्येक वर्ष राजकीय मेले के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  स्वामी विवेकानंद की 18 फीट ऊंची मूर्ति “स्टेच्यू ऑफ मोरालिटी“ का लोकार्पण भी किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज अपनों के बीच आकर में अभिभूत हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी है। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है जिसके फलस्वरूप यहां विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं के कार्य चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति की अहम भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री जी ने 2025 तक उत्तराखंड के लिए जो विजन दिया है, सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। उत्तराखण्ड में सड़क मार्गो का विकास किया जा रहा है, वहीं पहाड़ में रेल का सपना भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए ऑलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओं की सौगात दी है। उससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड का आवागमन और अधिक सुगम होगा। उन्होंने कहा सरकार जनता के साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। लोक पर्वों को बढ़ावा देने के लिए लोकपर्व इगास पर छुट्टी करने का निर्णय लिया है।
पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने अपने संबोधन में कहा कि डीडीहाट क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिले को जोड़ने वाली सभी सड़क मार्गों की स्थिति बेहतर होने से यहां तक पंहुचने हेतु पर्यटकों को अब आसानी हो रही है। पहले टनकपुर से डीडीहाट तक पंहुचने में अत्यधिक समय लगता था, अब ऑल वैदर रोड के निर्माण से यह समय काफी कम हो गया है। महिलाओं के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 5 लाख तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है।
सांसदअजय टम्टा ने कहा कि आज प्रदेश में रेलवे लाईन निर्माण के साथ ही सीमांत क्षेत्र तक सड़कों को पंहुचाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण करते हुए नवजात बच्चे को अपने गोद में लेकर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका डीडीहाट कमला चुफाल, ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट बबीता चुफाल, जिलाध्यक्ष भाजपा विरेन्द्र वल्दिया, जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

(Brahman samaj mahasangh) घंटाघर पर 2100 दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

उत्तराखंड, देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांय 7:00 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

(Brahman samaj mahasangh) घंटाघर पर 2100 दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

उत्तराखंड, देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांय 7:00 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

मुख्यमंत्री धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली G 20 बैठक की समीक्षा।

उत्तराखंड उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें...

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज : इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण देहरादून। पंजीकरण...

CM धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।

उत्तराखंड, गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं...

गैरसैंण(भराड़ीसैण) क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ा रहे आगे : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, भराड़ीसैंण ; मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार...

हरिद्वार में रेलवे की भूमि पर हुए कब्जे के खिलाफ रेल प्रशासन ने छेड़ा अभियान

हरिद्वार। रेलवे की भूमि पर हुए कब्जों के खिलाफ रेल प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। टिबड़ी रेलवे अंडरपास के पास रेलवे के भूमि पर...

भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के भीतर लोक हितकारी बजट पेश करने पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री व भाजपा...

भराड़ीसैण ( गैरसैंण ) भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के भीतर लोक हितकारी बजट पेश करने पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले “ऐप” की घोषणा, शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी

भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल...