Thursday, September 28, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी : " निवेशकों को सुरक्षित निवेश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी : ” निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता है उत्तराखण्ड “

उत्तराखण्ड में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर सीएम ने निवेशकों से की चर्चा
05 साल में उत्तराखण्ड को पर्यटन क्षेत्र में बनाएंगे सर्वोपरि

 उत्तराखंड ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्र के विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से उत्तराखण्ड में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की संभावना विषय पर चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथ प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन से संबंधित योजनाओं पर तेजी से क्रियान्वयन के लिए सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जायेगा। जिसमें वित्त, आवास, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सबंधित विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता हैं। निवेशकों को हर संभव मदद देने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य आने वाले 05 साल में उत्तराखण्ड को पर्यटन क्षेत्र में सर्वोपरि बनाने का है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन सुझावों को आगे की कार्ययोजना में शामिल किया जायेगा। जो भी समस्याएं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों द्वारा रखी गई, उनकी निदान के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य में हवाई, सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़े इसके लिए ए.टी.एफ में 18 प्रतिशत की कमी की गई है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित करता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पर्यटन नीति लागू की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र पर देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों को अगले 10 सालों का रोडमैप बनाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 03 माह बाद भी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद किया जायेगा।

सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि निवेशकों के लिए सरकार की ओर से बनाई गई नीतियों का सरलीकरण किया जाएगा। जिससे निवेशकों को उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने में आसानी हो सके। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि पर्यटन से उत्तराखण्ड का जहां राजस्व बढ़ता ह,ै वहीं बड़ी संख्या में लोगों के रोजगार के साधन भी उपलब्ध होते हैं। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने के बाद पर्यटन में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों व निवेशकों ने पर्यटन और प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर  सचिव एस.एन. पाण्डेय, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारक एवं विभिन्न राज्यों से आये पर्यटन व्यवसायी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

उत्तराखंड, देहरादून : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड, Dehradun ; बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया...

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...