देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड के विद्युत लोकपाल सुभाष कुमार, मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, आनंदबर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की लगातार माॅनिटरिंग की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को असुविधा या परेशानी का सामना न करना पङे। पंजीकरण की व्यवस्था में जरूरत होने पर और सुधार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्तीय संसाधनों को बढाने के लिए गम्भीरता से प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। यह देखा जाए कि किन किन सेक्टर से वित्तीय संसाधन जुटा जा सकते हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में जलविद्युत् संसाधन महत्वपूर्ण है। सोलर सेक्टर पर भी फोकस किया जाए। बिजली में लाईन एंड लाॅस भी कम किया जाए।