Friday, September 29, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में शूट होगी देहाती-डिस्को पार्ट-2, 27 मई को देशभर रिलीज हो...

उत्तराखंड में शूट होगी देहाती-डिस्को पार्ट-2, 27 मई को देशभर रिलीज हो रही गणेश आचार्य की देहाती डिस्को

आचार्य बोले उत्तराखंड से है बेहद लगाव, यहां करेंगे आगे की फिल्मों का शूट

देहरादून।
बॉलीवुड मूवी देहाती डिस्को पार्ट-2 का शूट उत्तराखंड में ही होगा। 27 मई को देशभर में तीन भाषाओं में रिलीज हो रही देहाती डिस्को फ़िल्म के प्रोमोशन अवसर पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने ये बात कही। रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में गणेश आचार्य ने उत्तराखंड की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में उनके साथ ही रवि किशन,राजेश शर्मा,मनोज जोशी,मास्टर सक्षम,साहिल एम खान दिखाई देंगे। वहीं इस 12 करोड़ लागत की फ़िल्म के मुख्य प्रोड्यूसर उत्तराखंड वसीम कुरेशी हैं। यही नहीं फ़िल्म का हिट हो रहा गटागट गाना गाने वाले सिंगर भानु पंडित भी रुड़की के ही रहने वाले हैं। फ़िल्म में वॉइस ओवर जहाँ अक्षय कुमार का है तो वहीं रणवीर कपूर से लेकर कपिल शर्मा तक इस फ़िल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

रविवार को देहरादून पहुंच खुद गणेश आचार्य ने ये जानकारी दी। यहां आयोजित पत्रकार-वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए ये फ़िल्म कई लिहाज़ में बेहद मायने रखती है। देहरादून के रहने वाले और यहीं से एक्टिंग स्कूल की शुरुआत करने वाले वसीम कुरैशी का ये बड़ा प्रोजेक्ट है। पेनारोमा स्टूडियो की ओर से देहाती डिस्को फ़िल्म रिलीज की जा रही है। फ़िल्म के डायरेक्टर मनोज शर्मा है। बताया कि फ़िल्म हिंदी,तेलगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। इसका म्यूजिक टी-सीरीज की ओर से रिलीज हो चुका है। जो कि ड्रम शिवमणि ने बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आकर बेहद अच्छा लगता है।उत्तराखंड उनको अपनी ओर खींचता है। सक्षम ने बताया कि इस फ़िल्म से उसने जमीन से जुड़े रहना सीखा और आगे वह डांस के साथ एक्टिंग भी करना चाहेगा। कुरेशी प्रोडक्शन के अयूब कुरेशी ने बताया कि इस साल दीवाली पर पुलकित सम्राट और ईशा बेल कैफ की सु-स्वागतम खुशामदीद फ़िल्म आ रही है।इसकी अगली दिवाली पर महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित वो साथ फ़िल्म रिलीज हो रही है। वार्ता में डायरेक्टर मनोज शर्मा और कुरेशी प्रोडक्शन के सीईओ डॉ करण रमानी और डॉ अनिल उपाध्याय उपस्थित थे।

ये है कहानी
फ़िल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो डांस को पसंद नहीं करता। महंत परिवार का एक बच्चा डांस करना चाहता है तो पिता उस पर कई तरह के दबाव बना डांस नहीं करने की सलाह देता है औऱ आखिरकार बच्चा घर छोड़ कर चला जाता गया। वही बच्चा बड़ा हॉकर अपने बच्चे को डांसर बनाता है।

ये कर रहे प्रमोशन
बॉलीवुड के अधिकतर सेलिब्रिटी इस फ़िल्म का प्रोमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने जहां फ़िल्म के शुरू में अपनी वॉइस दी है। वहीं रणवीर सिंह, रणवीर कपूर, नुसरत बरूचा, शिल्पा शेट्टी, कपिल शर्मा, पुलकित सम्राट, वरुण धवन, गोविंदा, शक्ति मोहन, टेरेंस सहित अन्य बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस देहाती डिस्को सांग पर डांस करते हुए इस फ़िल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

उत्तराखंड, देहरादून : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड, Dehradun ; बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया...

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...