Wednesday, November 29, 2023
Home उत्तराखंड कॉंग्रेस के लगाये भ्रष्टाचार के पेड़ को जड़ से उखाड़ने का काम...

कॉंग्रेस के लगाये भ्रष्टाचार के पेड़ को जड़ से उखाड़ने का काम कर रहे हैं धामी : महेंद्र भट्ट

सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल भेज रही और कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर मना रही मातम: भट्ट

देहरादून भर्तियों पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने कहा कि एक ओर सरकार युवाओं के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्टाचारियों को जेल भेज रही है और दूसरी ओर कांग्रेस विरोध उपवास कर मातम मना रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सरकार के कदम का विरोध कर रही है या भ्रष्टाचारियों का समर्थन। उन्होंने कहा कि धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही भी कर रही है और पारदर्शिता के साथ समय पर परीक्षाएं भी आयोजित हों इसे लेकर भी सजग है। परीक्षाएं पारदर्शी हो और समय पर हो सरकार इसके लिए वातावरण बना रही है। इससे युवाओं मे विश्वास और उत्साह का भाव भी जागेगा जो कि जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे हुई परीक्षाएं किस तरह हुई उसके नतीजे सामने है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार को लेकर व्या्ख्यान नही, बल्कि कॉंग्रेस के लगाये भ्रष्टाचार के पेड़ को जड़ से उखाड़ने का काम कर रहे हैं।

भट्ट ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों मे घपलों को दबाने और उन्हे प्रश्रय देने की प्रवृति रही है। 2002 में दरोगा भर्ती घोटाला हुआ। कांग्रेस ने खुद जांच नहीं बैठाई। जब असफल हुए अभ्यर्थियों ने सूचना अधिकार में जानकारी जुटाई और हाईकोर्ट में अपील की, तो सीबीआई जांच हुई। सीधे तत्कालीन डीजीपी पीडी रतूड़ी और एडीजी राकेश मित्तल की संलिप्तता पाई गई। उसी दौरान मंडी परिषद में हुई भर्तियों घोटाले हुए। 2012 से 2017 के बीच कांग्रेस सरकार में एक के बाद एक भर्ती घोटाले हुए। 2015 में फिर दरोगा भर्ती घोटाला किया गया। कोई जांच और कोई कार्रवाई नहीं की गयी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए हर भर्ती में घोटाला किया। कार्रवाई कुछ नहीं हुई।

भाजपा की धामी सरकार ने 2015 के कांग्रेस सरकार में हुए भर्ती घोटाले का पर्दाफाश किया। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में 50 से अधिक लोगों को जेल भेजा। अब कांग्रेस शासन में हुए भर्ती घोटाले की कलई खुलने लगी है तो असहज कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत साफ है और जनता सब जानती है। कांग्रेस खुद पर आंच आते ही बौखला गयी है और उसके धरने, प्रदर्शन तथा उपवास उसी की परिणिति है।

RELATED ARTICLES

सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार, अस्पताल ले में पूरा इलाज, घर जाने तक की पूरी मदद भी...

उत्तराखंड / सिलक्यारा  सिलक्यारा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक एक लाख रुपये की...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा-श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

मुख्यमंत्री बोले-बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री जी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी...

देहरादून में आज से शुरू हुआ चार दिवसीय आपदा प्रबंधन पर विश्व सम्मेलन

उत्तराखंड / देहरादून : आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तर के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक ६वाँ विश्व आपदा प्रबंधन आज से देहरादून के  ग्राफिक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार, अस्पताल ले में पूरा इलाज, घर जाने तक की पूरी मदद भी...

उत्तराखंड / सिलक्यारा  सिलक्यारा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक एक लाख रुपये की...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा-श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

मुख्यमंत्री बोले-बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री जी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी...

देहरादून में आज से शुरू हुआ चार दिवसीय आपदा प्रबंधन पर विश्व सम्मेलन

उत्तराखंड / देहरादून : आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तर के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक ६वाँ विश्व आपदा प्रबंधन आज से देहरादून के  ग्राफिक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा।

उत्तराखंड / उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश...

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ।

उत्तराखंड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए भूमि की व्यवस्था के साथ ही केन्द्र सरकार से किया जाएगा अनुरोध। उत्तराखंड /...

टहलना या दोड़ना, सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या ?

सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज की बात जब होती है तो...

सिलक्यारा टनल से मजदूरों को निकालने का अब ये है प्लान, इंडियन आर्मी के पास ड्रिलिंग की कमान

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग के काम में भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर मदद करेगी। रविवार सुबह सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट मद्रास इंजीनियर...

बाबा बौखनाग देवता की कृपा से सभी सुरक्षित निकाल लिए जायेंगे- महाराज

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है ने कहा है कि ऑगर...

विश्व एंटीमाईक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एण्ड एलाईड हैल्थ साइंसेज के माइक्रोबायोलॉजी एवम् मेडिकल लैब टैक्नोलॉजी विभाग के द्वारा विश्व...

आयुष्मान योजना ग्रामीणों के लिए हो रही वरदान साबित

बायला, मटियाना और गबेला में लगे हेल्थ कैंप का ग्रमीणों को मिला लाभ देहरादून। उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम जारी...