Home उत्तराखंड श्रीदेवसुमन नगर में दिव्यांगों को मिली व्हील चेयर , चश्मे व कान...

श्रीदेवसुमन नगर में दिव्यांगों को मिली व्हील चेयर , चश्मे व कान की मशीन

देहरादून। 

राजनीति मेरे जीवन की प्राथमिकता में दूसरे स्थान पर है और सेवा पहले स्थान पर और अगर जीवन में कभी ऐसा अवसर आया कि दोनों में से एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित तौर पर सेवा को ही चुनूँगा क्योंकि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है , यह बात आज रामनौमी के अवसर पर आज महेन्द्रविहार चकराता रोड में सामाजिक संस्था लोक सेवा संगम द्वारा एन आई वी एच के सहयोग से आयोजित एक मेडिकल हैल्थ कैम्प का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकारी तंत्र की बड़ी भूमिका है किंतु भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में गैर सरकारी सामाजिक संस्थाओं की भी बहुत बड़ी व महत्वपूर्ण भूमिका है जो कोविड काल में साबित हुई।

धस्माना ने कहा कि बीमार और उस पर भी दिव्यांग जनों की सेवा तो साक्षात भगवान की सेवा के बराबर है। इस अवसर पर लोक सेवा संगम के अध्यक्ष मन मोहन कपूर ने कोविड काल में धस्माना के ट्रस्ट द्वारा की गई सेवा विशेष तौर पर ऑक्सीजन बैंक की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक लोगों की जान धस्माना के प्रयासों से बची। इस अवसर पर धस्माना ने तीन दिव्यांगों को व्हील चेयर, 26 मरीजों को कान की मशीन, 122 मरीजों को आंख के चश्मे भेंट किये व एक दर्जन दांतों के मरीजों का चैकअप किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद कोमल वोहरा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनुज दत्त शर्मा, उदयवीर पंवार , अनुराग गुप्ता भी उपस्थित रहे।

जगदीश लखेड़ा जी रिहैबिलिटेशन ऑफिसर एनआईवीएच, डॉक्टर आर पी जोशी, डॉक्टर ओ पी गुप्ता, डॉक्टर रोहित अग्रवाल डॉक्टर अनिल सिंह ईएनटी, डॉक्टर सूर्यकप्रकाश आंखे व अस्तिका वैलनेस के संस्थापक नवनीत कपूर ने कैम्प में पहुंचे दिव्यांगों व मरीजों की जांच की।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे – खेल मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड, देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई रस्म, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कि कामना

टनकपुर ( चंपावत )  उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची टनकपुर उपजिला चिकित्सालय,सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर CM पुष्कर सिंह धामी का संदेश

उत्तराखंड, देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...