Home उत्तराखंड आध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है- सतपाल महाराज

आध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है- सतपाल महाराज

हरिद्वार।

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है। जब भारत से आध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में फैलेगा और सकारात्मक परिवर्तन होगा, तभी युग परिवर्तन संभव है।

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन बुद्धवार को विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र के मैदान में जब महाभारत का युद्ध होने वाला था। तब अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण से करते हैं कि मेरा रथ दोनों सेनाओं के मध्य में ले चलो, मैं देखना चाहता हूं कि कौन-कौन योद्धा यहां लड़ने आया है। जब अर्जुन रथ से उतरकर अवलोकन करते हैं तो कहते हैं कि हे कृष्ण, यह जो मेरे भाई कौरव हैं, गुरुजन हैं, मित्र-रिश्तेदार हैं, मैं इनको मार कर पाप का भागीदार नहीं बनना चाहता हूं, मैं भीख मांग कर जीवन का निर्वाह कर लूंगा लेकिन उनके विरूद्ध युद्ध नहीं करूंगा। वह युद्ध के मैदान में कायरता को प्राप्त हो जाते हैं। तब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें आत्मा का क्रियात्मक उपदेश देते हुए कर्तव्यों का बोध करवाते हैं और उन्हें अपने विश्वरूप का दर्शन कराते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का विराट रुप देखकर तब अर्जुन कर्तव्य परायण होकर युद्ध करते हैं, फिर उनको विजय प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि जब साधक अपने सद्गुरु से आत्मा का क्रियात्मक ज्ञान लेकर साधना करता हैं तो उसके समस्त विकार, संसय नष्ट हो जाते हैं तथा उसमें सकारात्मक परिवर्तन होता है।

सद्भावना सम्मेलन में देश-विदेश से आये लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि देश में बढ़ रही सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि कोविड-19 की त्रासदी में भारत ने कम समय में ही वैक्सीन तैयार करके देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन की डोज लगाई, साथ ही अन्य देशों को भी वैक्सीन भेजकर दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 का प्रभाव कम जरूर हुआ है, लेकिन सावधानी और सतर्कता अभी भी जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार सेना में जो बंदूक चलाने वाला व्यक्ति होता है उसका यही लक्ष्य होता है कि मेरा निशाना सही जगह पर ही लगे, ऐसे ही हमारा लक्ष्य परमपिता-परमात्मा हैं, उसमें हमारा मन लगना चाहिए। हमें अज्ञानी नहीं बल्कि आत्मज्ञानी बनना है। ज्ञानमय कर्म जीवन में करते रहना है। आत्मज्ञानी व्यक्ति तभी बनता है जब वह सत्संग कार्यक्रम में आकर सत्संग को ध्यान से सुनता है।

अंत में राष्ट्र संत  महाराज ने कहा कि हमारे मन के अंदर गुरु महाराज के प्रति सच्चा प्रेम और सेवा भाव होना चाहिए। इसी में भक्तों का कल्याण है ।

कार्यक्रम से पूर्व पूज्य माता अमृता रावत, विभु जी महाराज व अन्य विभूतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में संत महात्माओं व बाईगणों ने भी गीता, रामायण पर सारगर्भित विचार रखें। मुंबई से आयी कबीर कैफे पार्टी ने अपने भजनों द्वारा श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मंच का संचालन महात्मा हरीसंतोषानंद जी ने किया।

RELATED ARTICLES

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे गुरुद्वारे के सेवादार, 27 मई तक पंजीकरण पर रोक

जोशीमठ। खराब मौसम ने हेमकुंड  साहिब की यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। वहीं...

CM धामी ने केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग कर आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में...

प्रधानमंत्री ने कहा विकास के नवरत्नों से बदलेगी देवभूमि की तस्वीर

कहा-नवरत्नों की माला पिरोने वाले इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को धामी जी प्रदान कर रहे नवीन ऊर्जा देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवभूमि उत्तराखंड को वंदे भारत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

अंबेडकर की तस्वीरों वाली कागज की प्लेटों पर खाना परोसने वाले होटल के खिलाफ की गई शिकायत को आंध्र पुलिस ने किया रद्द

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश पुलिस ने डॉ बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरों वाली कागज की प्लेटों पर खाना परोसने वाले एक होटल के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे गुरुद्वारे के सेवादार, 27 मई तक पंजीकरण पर रोक

जोशीमठ। खराब मौसम ने हेमकुंड  साहिब की यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। वहीं...

CM धामी ने केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग कर आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में...

प्रधानमंत्री ने कहा विकास के नवरत्नों से बदलेगी देवभूमि की तस्वीर

कहा-नवरत्नों की माला पिरोने वाले इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को धामी जी प्रदान कर रहे नवीन ऊर्जा देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवभूमि उत्तराखंड को वंदे भारत...

नोटबंदी के बाद नोटबदली- बैंकों में 2000 के नोट बदलना शुरू- पीएनबी ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में बीते दिन से 2000 रुपये के नोट बदलने शुरू हो गए हैं। इस बीच पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ओर से...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानगर भाजपा द्वारा आयोजित कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग किया

देहरादून।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज स्वामी रामतीर्थ आश्रम, कुठालगेट देहरादून में भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि...

CM धामी ने सचिवालय परिसर में क्रेच व स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी...

महाराज ने रुड़की को दिया 88 लाख 73 हजार की लागत की योजनाओं का तोहफा

जन-सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त106 आवेदनों में से 73 का मौके पर ही निस्तारण हरिद्वार। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण...

बाल विकास मंत्री रेखा आर्या : बच्चे हैं देश का भविष्य, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ एवं विकास के लिए उन्हें बाल श्रम से दूर...

देहरादून: आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बालश्रम एवं...

सिंचाई विभाग के अभियंता कार्य के दौरान करें नवीनतम तकनीकी का इस्तेमाल : सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज

उत्तराखण्ड सिंचाई अभियन्ता एसोसिएशन का प्रथम महाधिवेशन देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने...