Home उत्तराखंड आठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय...

आठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया :- जितेन्द्र सिंह

देहरादून । 

केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ सालों में देश हीं नहीं विदेशों में भारत का गौरव बढ़ा है। इन आठ साल में मोदी सरकार ने युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया। यही कारण है कि आज नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार के आठ साल बेमिशाल पर पर यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकार संभालते ही प्राथमिकता के साथ कहा था कि मेरी सरकार गरीब की सरकार है। सरकार का यह भाव केन्द्रीय योजनाओं में सीधे तौर देखा जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन आठ सालों में विरोधी सरकार को कोसते रहे लेकिन उनके परिवार मोदी सरकार की योजनाओं के फैन बने हुए है। नरेन्द्र मोदी सरकार युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म दिया। सरकार ने भेदभाव नहीं बल्कि हर तबकों के उत्थान के लिए विकास का न्याय फर्ज निभाया। सरकार के विकास के साहस का ही परिणाम है कि अब विदेशों में रह रहे लोग अपने को भारत वंशी कहने में गर्व महसूस कर रहे हैं।

मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सेवा सुशासन,गरीब कल्याण को लेकर कार्यक्रम, प्रदेश, जिला मंडल और ग्राम स्तर तक चलाया जा रहा है। इस नेक कार्य में भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुड़कर सरकार की योजनाओं को पात्र ला​भार्थियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाव आखिरी कतार में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी भाव के साथ सरकार ने निराशावाद के माहौल में आशावाद की अलख जगाने का काम किया है। साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद विकास की उम्मीद जगी है। उस उम्मीद पर प्रधानमंत्री ने पूरी तरह खरा उतरने का काम किया। आमतौर पर लंबे समय जब कोई सरकार में रहता है तो उन नेत की लोकप्रियता घटती है लेकिन मोदी सरकार की लोकप्रियता बढ़ी है। आज प्रधानमंत्री विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के तौर पर जाने जा रहे हैं। यह भारत नहीं विश्व की एजेंसियों का मानना है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने विकास के संकल्प के साथ अनेकों योजनाओं को लाया। यह योजना सीधे—सीधे आम जन के लिए मददगार साबित हुई है। पीएम किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,आयुष्मान भारत,
प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्जवला योजना,बीमा योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोतर में विकास की कभी सुनने को नहीं मिलता। पहले की सरकार में केवल घटना की बात खबरों में सुनने को मिलता था। आज रेल,हवाई सहित अन्य विकास कार्य देखने सुनने को मिल रहा है। यह देश के प्रसन्नता का विषय है। प्रधानमंत्री युवाओं को नौजवानों को रोजगार को लेकर स्टार्टअप मुहिम को प्रांरभ किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमालय की गोद में बसा है। यहां अपार संभावनाएं है। एरोमा प्लांटस सहित अन्य एग्रो प्लान पर सरकार काम कर रही है। जिससे यहां के लोगों को लाभ मिलेगा। यह प्रदेश जड़ी बुटी प्रकृति के उपहार से भरा हुआ है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

सरकार गरीबों के हितों में संचालित कर रही कई योजनाएं – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, सोमेश्वर(अल्मोड़ा):; आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली मंडल पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत...

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

 उत्तराखंड; कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने की भेंट।

Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सरकार गरीबों के हितों में संचालित कर रही कई योजनाएं – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, सोमेश्वर(अल्मोड़ा):; आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली मंडल पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत...

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

 उत्तराखंड; कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने की भेंट।

Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, हरिद्वार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

उत्तराखंड, रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

 उत्तराखंड  देहरादून      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

मुख्यमंत्री धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली /  देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे...

जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1ः30 बजे...

उत्तराखंड, देहरादून ; जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17...

CM धामी को खालिस्तानी आतंकवादी दे रहा धमकी, STF ने जारी किए जांच के निर्देश

देहरादून। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू कॉल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धमकी दे रहा है। कह रहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों...