Thursday, September 28, 2023
Home उत्तराखंड सदन में मंत्री महाराज के जवाबों से विपक्ष चारों खाने चित्त

सदन में मंत्री महाराज के जवाबों से विपक्ष चारों खाने चित्त

 देहरादून।

विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रथम दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में पूछे गए सभी प्रश्नों के सकारात्मक और बेबाकी से जवाब देते हुए विपक्ष को चारों खाने चित्त कर दिया।

विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रथम दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने विपक्ष द्वारा उन्हें घेरने की रणनीति को फेल करते हुए सदन के अंदर पूछे गए सभी प्रश्नों के बेबाकी से जवाब देकर निरुत्तर कर दिया। विपक्ष की ओर विधायक प्रीतम सिंह ने पर्यटन मंत्री से सवाल किया कि था कि वर्ष 2022 में चारधाम यात्रा में अब तक कितने तीर्थ यात्री दर्शन हेतु आए हैं और अब तक कितने तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हुई है। उक्त प्रश्न का सटीक उत्तर देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि कपाट खुलने की तिथि से 10 जून 2022 तक चारों धामों में 19,19,923 तीर्थयात्री दर्शनों हेतु आए हैं और व्यवस्थाओं के अभाव में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जिन भी यात्रियों की मृत्यु हुई है उनमें अधिकतर यात्रियों की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं के कारण भी मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है ताकि धामों की धारक क्षमता के अनुरूप यात्री धामों में पहुंच सके। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा हेतु मोबाइल ऐप द्वारा भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार एक टोल फ्री कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है जिसमें यात्रा के संबंध में विविध जानकारियां दी जाती हैं।

पर्यटन मंत्री ने सदन को बताया कि आई.पी.ई. ग्लोबल कंसल्टेंसी के माध्यम से उत्तराखंड पर्यटन विकास हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। 13 डिस्ट्रिक्ट 13 नवीन थीम बेस्ट डेस्टिनेशन के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु प्रमुख योजनाएं संचालित की जा रही है।

सदन में जब विपक्ष ने जब पर्यटन मंत्री से सवाल किया कि प्रदेश में होम स्टे की क्या नीति है तो उन्होंने सदन को अवगत कराया कि राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा होम स्टे हेतु अतिथि उत्तराखंड गृह आवास (होम स्टे) पंजीकरण नियमावली, 2015 और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास(होम स्टे) विकास योजना, 2018, दो प्रकार की नीति संचालित की जा रही है।

जनपद हरिद्वार में कनखल अनूपपुर गंगा दासपुर होकर बालावाली तक गंगा नदी पर बनी है उत्सव के समानांतर सड़क के निर्माण के प्रस्ताव पर विधायक श्रीमती अनुपमा रावत के सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत उक्त उक्त सड़क के प्रथम चरण के कार्यों जैसे भूमि की व्यवस्था, सर्वेक्षण, डीपीआर गठन हेतु 32.50 किलोमीटर लंबाई के लिए 97.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

एक अन्य सवाल के जवाब में सिंचाई मंत्री श्री महाराज सदन को अवगत कराया कि फीका नदी एवं ढेला नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्व में भी कराए जाते रहे हैं जिनसे इन नदियों के किनारे स्थित कृषि भूमि तथा आवासीय बस्ती को सुरक्षा प्रदान की जाती रही है। इसके अतिरिक्त समय समय पर आवश्यकतानुसार इन नदियों के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ बाढ़ सुरक्षात्मक योजनाएं गठित की जाती है।

विधायक श्रीमती ममता राकेश ने सदन के अंदर पूछे गए प्रश्न के माध्यम से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से पूछा कि जनपद हरिद्वार के अंतर्गत भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र को केंद्रीय जल आयोग सी.डब्लू.सी. द्वारा क्रिटिकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिस कारण नए नलकूप आदि का निर्माण ना होने से किसानों को सिंचाई की समस्या हो रही है। प्रश्न का उत्तर देते हुए सिंचाई मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि क्षेत्र विशेष का जोन निर्धारण सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड द्वारा भू-जल की उपलब्धता के अनुरूप किया जाता है। क्षेत्र में भू-जल की उपलब्धता में वृद्धि होने पर संबंधित क्षेत्र को सेमीस्टिकल जोन से बाहर निकालने की कार्यवाही सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड द्वारा की जानी संभव है। संबंधित कार्यवाही के पश्चात ही भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित नलकूपों का निर्माण नाबार्ड योजना के अंतर्गत किया जाना संभव होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अतिरिक्त विकासखंड भगवानपुर एवं बहादराबाद में भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु क्षेत्रीय निदेशक सी.जी.डब्ल्यू.बी, भारत सरकार एवं सिंचाई विभाग द्वारा कार्य योजना का Concept note/Draft तैयार किया गया है, इस पर कार्रवाई चल रही है।

सदन में जब विधायक संजय डोभाल ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के मामलों पर चल रही कार्यवाही के विषय में पंचायत मंत्री सतपाल महाराज इस सवाल किया तो उन्होंने सदन को बताया कि प्रदेश के ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के कुल 23 मामले लंबित हैं और इन सभी मामलों में कार्यवाही की जा रही है।

विधानसभा सदस्य फुरकान अहमद ने सदन में संस्कृति मंत्री से जानना चाहा कि पिरान कलियर दरगाह रुड़की, जनपद हरिद्वार को पांचवा धाम घोषित करने पर क्या सरकार विचार कर रही है? इस सवाल के जवाब में संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पिरान कलियार दरगाह, रुड़की, जनपद हरिद्वार को पांचवा धाम घोषित किया जाना संस्कृति विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस क्षेत्र में लगने वाले मेले को विभाग द्वारा सूचिबद्ध किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से मानक मद मिथुन राशि की उपलब्धता के आधार पर मेला आयोजन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है एवं सांस्कृतिक दलों को अनुबंधित कर भेजा जाता है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसी प्रकार विपक्ष के तमाम सवालों का सकारात्मक और बेबाकी से जवाब देते हुए सदन विपक्ष को निरुत्तर करने के साथ-साथ चारों खाने चित कर दिया।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए...

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर 1 अक्टूबर को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम होगा आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित...

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

उत्तराखंड, देहरादून : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड, Dehradun ; बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया...

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...