Home उत्तराखंड CONGRESS के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने थामा 'आप' का...

CONGRESS के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने थामा ‘आप’ का हाथ

उत्तराखंड,

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी, वहीं उनके सालों के तजुर्बे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जिस पर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं, जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है। उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है। उन्होंने कहा कि आज देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और जोत सिंह बिष्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत होगा और इसके बाद वे मीडिया से रूबरू होंगे।

व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे शीर्ष कांग्रेसी : बिष्ट

कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व कर रहे लोग व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासनहीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। यही वजह है कि वह राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय कर दुखी मन से कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपनी फेसबुक पोस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत, यशपाल आर्य, करन माहरा, प्रीतम सिंह चौहान एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ सहयोगियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इनके स्नेह एवं सहयोग से अपने राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय किया है। जिन्हें वह दु:खी मन से सूचित कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासनहीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है।

जोत सिंह बिष्ट का पार्टी छोड़ने का फैसले दुर्भाग्यपूर्ण : धीरेंद्र प्रतापनेतृत्व की पांत में बैठे लोग हार के बाद भी सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें उन्हें अब दूर-दूर तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है, इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप न लगाकर एवं कोई व्यक्तिगत दुर्भावना रखे बिना वह कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिष्ट को कांग्रेस ने पूरा सम्मान दिया, लेकिन लगता है कि कांग्रेस के आपसी विवादों से दुखी होकर उन्होंने पार्टी को छोड़ देना मुनासिब समझा। उन्होंने स्वीकारा कि जोत सिंह बिष्ट जैसे मेहनती नेताओं के जाने से पार्टी कमजोर होती है। जिस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

सरकार गरीबों के हितों में संचालित कर रही कई योजनाएं – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, सोमेश्वर(अल्मोड़ा):; आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली मंडल पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत...

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

 उत्तराखंड; कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने की भेंट।

Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सरकार गरीबों के हितों में संचालित कर रही कई योजनाएं – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, सोमेश्वर(अल्मोड़ा):; आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली मंडल पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत...

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

 उत्तराखंड; कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने की भेंट।

Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, हरिद्वार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

उत्तराखंड, रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

 उत्तराखंड  देहरादून      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

मुख्यमंत्री धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली /  देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे...

जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1ः30 बजे...

उत्तराखंड, देहरादून ; जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17...

CM धामी को खालिस्तानी आतंकवादी दे रहा धमकी, STF ने जारी किए जांच के निर्देश

देहरादून। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू कॉल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धमकी दे रहा है। कह रहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों...