Home अंतर्राष्ट्रीय मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने पेरिस में किया रोड-शो

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने पेरिस में किया रोड-शो

मध्यप्रदेश / फ्रांस

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस में तीन दिवसीय आईएफटीएम टॉप रेसा 2022 में ट्रेवल ट्रेड पार्टनर्स, मीडिया सहित अन्य हितधारकों के साथ 60 से अधिक बैठकों के साथ अपनी सफल भागीदारी का समापन किया। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें राज्य के प्रमुख टूर ऑपरेटर शामिल थे। टीयूआई, सीता, एशिया, मार्को वास्को आदि जैसे फ्रांस के महत्वपूर्ण टूर ऑपरेटरों के साथ बैठकें उपयोगी रहीं। डेसिर्स डी वॉयज, नेशनल ज्योग्राफिक, फ्रांस टीवी और मैरी फ्रांस सहित अन्य प्रमुख मीडिया से चर्चा कर मध्यप्रदेश के गंतव्यों को प्रमोट किया गया। 

पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में मध्यप्रदेश पर्यटन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए एमपी डे मनाया गया। फ्रांस और मोनाको में भारत के राजदूत श्री जावेद अशरफ ने मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन गंतव्यों, वन्य-जीव, विरासत आदि के बारे में बताया गया।

प्रमुख सचिव शुक्ला ने मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच बॉर्बन युग के संबंधों के बारे में चर्चा की। उन्होंने महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए कौशल-प्रशिक्षण किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ उनको आजीविका मिल रही है बल्कि पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। फिल्म पर्यटन के बारे में बताया कि प्रदेश में फिल्म/सीरियल शूटिंग के इच्छुक लोगों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली लागू की गई है। राज्य में फिल्माई गई फिल्मों के लिए वित्तीय सब्सिडी भी उपलब्ध है।   

 कार्यक्रम के दौरान एक ऑडियो-विजुअल प्रेजेन्टेशन हुआ, जिसके बाद मटका, बधाई और कथक जैसे म.प्र. के लोक और शास्त्रीय नृत्यों को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेहमानों को पोहा जलेबी, भोपाली कोरमा, कुनो दाल हांडी और शिकंजी जैसे विशेष व्यंजन परोसे गए।

विरासत के संरक्षण के लिए प्रदेश की सराहना

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में विभिन्न आगामी परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए यूनेस्को में भारतीय राजदूत  विशाल वी शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने विरासत के संरक्षण में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गई पहल की सराहना की। वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की उप निदेशक सुश्री ज्योति होसाग्रहर सहित यूनेस्को के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई।

प्रमुख सचिव शुक्ला ने कहा कि “मध्यप्रदेश एक मध्य भारतीय राज्य है, जिसमें फ्रांसीसी यात्रियों को विरासत, संस्कृति आदि दिखाने के लिए बहुत कुछ है। अब ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि हमारी रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म के क्षेत्र में की जा रही पहलों पर प्रकाश डाला जाए। ग्रामीण, कृषि और पर्यावरण पर्यटन कार्यक्रमों को इन देशों में अधिक लोकप्रिय बनाया जाए। फ्रांस में हमारे पर्यटन उत्पादों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं और हमें पूरा यकीन है कि आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र से पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

जोशीमठ जैसी तबाही के मुहाने पर आया डोडा का ठाठरी इलाका, 10 से 12 घरों में पड़ी दरारें

जम्मू- कश्मीर। जोशीमठ जैसी तबाही के मुहाने पर डोडा का ठाठरी इलाका भी आ गया है। यहां की नई बस्ती में जमीन धंसने से 10...

राजधानी दिल्ली में बने मध्यप्रदेश सरकार के नए भवन का आज शाम सीएम शिवराज करेंगे उद्घाटन

मध्य प्रदेश। देश की राजधानी दिल्ली में बने मध्यप्रदेश सरकार के नए आशियाने का आज यानि की गुरुवार को शाम 6:30 बजे सीएम शिवराज सिंह...

सीधी जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात शिशु की हुई मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

मध्य प्रदेश।  सीधी जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सरकार गरीबों के हितों में संचालित कर रही कई योजनाएं – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, सोमेश्वर(अल्मोड़ा):; आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली मंडल पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत...

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

 उत्तराखंड; कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23 करोड़ 28 लाख 60 हजार 200 रुपए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने की भेंट।

Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, हरिद्वार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

उत्तराखंड, रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

 उत्तराखंड  देहरादून      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

मुख्यमंत्री धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली /  देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे...

जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1ः30 बजे...

उत्तराखंड, देहरादून ; जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17...

CM धामी को खालिस्तानी आतंकवादी दे रहा धमकी, STF ने जारी किए जांच के निर्देश

देहरादून। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू कॉल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धमकी दे रहा है। कह रहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों...