Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड जेम ऑनलाइन पोर्टल में बिना टेंडर व कोटेशन के खरीद सकते है...

जेम ऑनलाइन पोर्टल में बिना टेंडर व कोटेशन के खरीद सकते है सामग्री

हल्द्वानी। जेम ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा 5 लाख तक की सामग्री बिना टेंडर व कोटेशन के द्वारा क्रय कर सकते है जबकि पुरानी व्यवस्था में 25 हजार से 2.5 लाख तक की सामग्री खरीद पर कोटेशन एवं इससे ऊपर सामग्री खरीद पर टेंडर प्रक्रिया से गुजरना पडता था। मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा एमबी पीजी कालेज लालबहादुर शास्त्री सभागार में सोमवार को प्रथम व द्वितीय पाली में लगभग 550 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जेम पोर्टल कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जनपद के समस्त विभागों के लेखा से सम्बन्धित कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ ही कोषागार व उपकोषागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जेम पोर्टल (गवर्नमेंट-ई-मार्केट प्लस) पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई।

उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल के द्वारा अब हम 5 लाख की खरीद बिना टेंडर व कोटेशन केे कर सकते है साथ ही 5 लाख की धनराशि से ज्यादा खरीद पर टेंडर प्रक्रिया करनी होगी। जेम पोर्टल प्रशिक्षण में मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने बताया कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस या जेम पोर्टल भारत में विभिन्न सरकारी विभागों, संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा के लिए एक पोर्टल है। सरकारी खरीद में पारदर्शिता बढ़ाने, दक्षता में सुधार और खरीद में तेजी लाने के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस की शुरुआत की गई है।
मुख्य कोषाधिकार ने बताया कि पोर्टल 9 अगस्त 2016 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था।

उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल से सभी विभागों में आवश्यक सामान एवं सेवाओं की खरीददारी सरलता से हो सकेगी। जेम पोर्टल कैशलैस, पेपरलैस एवं सिस्टम के द्वारा संचालित होने वाला ई-मार्केट प्लस होता है, जो एक स्थान पर रहकर बिना मानव सम्पर्क आवागमन किये खरीददारी को पूरी तरह से सक्षम बनाता है। उन्होने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से वेंडर के सामग्री की जांच कर सकते हैं तथा पोर्टल पर खरीददार के लिए सभी जरूरतों को बहुत ही सरलता से एक खिडकी प्रणाली से प्राप्त कर सकते है। कार्यशाला में राज्य के नोडल ट्रेनर जे राजा द्वारा जेम पोर्टल के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर कोषाधिकारी हल्द्वानी हेम काण्डपाल, एटीओ केसी भगत के साथ ही उपकोषागार के कर्मचारी एवं जनपद के समस्त विभागों के कर्मचारी प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली।

उत्तराखंड, देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...