Thursday, September 28, 2023
Home उत्तर प्रदेश पीएम MODI : जब दंगे हो रहे थे तो वो लोग जश्न...

पीएम MODI : जब दंगे हो रहे थे तो वो लोग जश्न मना रहे थे, ऐसे दंगाइयों को जनता सत्ता में आने नहीं देगी

…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वर्चुअली चुनावी रैली में योगी सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाईं। इसके साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर की 21 विधानसभा क्षेत्रों की जनता को वर्चुअली संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित वर्चुअल स्टूडियो से रैली में शामिल रहे। पीएम को सुनने के लिए नोएडा समेत तमाम जिलों में काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। जानिए क्या बोले पीएम…

    • पीएम ने कहा कि कोई भूल नहीं सकता है कि यूपी को लेकर क्या चर्चा होती थी। पांच साल पहले दबंग और दंगाई ही कानून चलाते थे। उनका ही शासन चलता था। बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। माफिया सरकारी संरक्षण में घूमते थे। पश्चिमी यूपी के लोग कभी नहीं भूल सकते कि जब दंगे हो रहे थे तो तत्कालीन सरकार जश्न मना रही थी।
  • लोगों के पलायन की आए दिन खबर आती थीं। अपहरण, फिरौती की घटनाओं ने लोगों को बर्बाद करके रख दिया था। पांच साल में योगी सरकार यूपी को इन हालातों से बाहर निकालकर लाई है। मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं। आज यूपी का किसान हो, कर्मचारी हो व्यापारी हो या फिर माताएं और बेटियां, सभी को सम्मान मिल रहा है।
  • पीएम बोले, मैं ये देखकर खुश हूं कि लोग इन दंगाई सोच के लोगों से काफी सतर्क हैं। जनता इन लोगों के वो दिन वापस नहीं लाना चाहती। जनता ने ये ठान लिया है कि भाजपा को पहले से ज्यादा मतों से विजयी बनाएंगे। हमारा काम और उनके कारनामे देखकर यूपी की जनता भाजपा को भरपूर साथ देने जा रही है। जो मतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं उन्होंने निर्णय कर लिया है कि यूपी को फिर से दंगाइयों के हवाले नहीं करना है।
  • नोएडा से जुड़े अंधविश्वास को लेकर पीएम ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा, वो नेता जो नोएडा आने से डरते हैं, वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं करते वो युवाओं और यूपी का विकास नहीं कर सकते।
    • यूपी को विकास पथ पर ले जाने का काम भाजपा ही कर रही है और भाजपा ही कर सकती है। यूपी में विकास के पांच साल में जो काम हुए हैं उनके पीछे युवाओं के सपने हैं।
    • बीते वर्षों में जो भी योजनाएं भाजपा सरकार ने लागू की हैं, उनका सभी को लाभ मिला है। ऐसा ही भारत बाबा साहब भीमराव आंबेडकर देखना चाहते थे। ऐसा ही सपना चौधरी चरण सिंह जी देखते थे।
    • गरीबों की भाजपा सरकार ने कैसे काम किया है उसका उदाहरण गरीबों के पक्के घर हैं, पिछली सरकार ने पांच साल में 73 घर बनाए थे।
    • जब दंगे हो रहे थे तो वो लोग जश्न मना रहे थे, ऐसे दंगाइयों को जनता सत्ता में आने नहीं देगी।
    • यूपी सरकार जो भी कर रही है उसका सबसे ज्यादा लाभ दलितों पिछड़ों और वंचितों को हो रहा है। माताओं और बेटियों को सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ मिल रहा है।
    • तीन तलाक पर कानून बनाकर सरकार ने मुस्लिम बेटियों को उनका हक दिया है। उनके सपने पूरे करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
    • यूपी के 15 करोड़ नागरिकों को सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। ये वही यूपी है जहां पहले गरीबों का राशन चोरी हो जाता था। आज राशन का एक-एक दाना लोगों तक पहुंच रहा है।
    • जब दिल में सेवा की भावना हो तो भ्रष्टाचार पास में भटक नहीं सकता है।
    • डबल इंजन सरकार का यही लक्ष्य है कि लूट बंद हो। यूपी के छोटे किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे मदद पहुंचे।
    • पीएम किसान सम्मान निधि से 43 हजार करोड़ किसानों को सीधे उनके खाते में मिले हैं। अब समय आ गया है कि हमें छोटे किसानों की ज्यादा चिंता करने की जरूरत है। छोटे किसान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।
    • सरकार ने कामधेनु आयोग बनाया है। जानवरों को रोगों से बचाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।
    • यूपी में बनाए जा रहे बायोगैस प्लांट बेसहारा पशुओं की दिक्कत को कम करेंगे।
    • हमने लक्ष्य रखा था कि एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद करेंगे। बीते पांच सालों में सरकार ने लक्ष्य को पूरा किया है।
    • 2017 से पहले जो सरकार थी वो कागजों पर परियोजनाएं चलाती थी। ये लोग सालों तक परियोजनाओं को खींचते। इसके पीछे उनका मकसद कमाई करना होता था।
    • अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि- मैंने सुना है कि कुछ लोगों को सपने आते हैं…सपने उनको आते हैं जो सोते रहते हैं।
    • एक तरफ भाजपा है जिसके पास विकास का विजन है। वहीं दूसरी तरफ अहंकार से भरे लोग सत्ता पाने का सपना देख रहे हैं। ये नकली समाजवादी हैं। विजन के नाम पर इनके पास विरोध है।
    • महामारी को लेकर जब दुनिया की चर्चा होती थी तो लोग कहते कि भारत का क्या होगा और जब भारत की चर्चा होती थी तो कहा जाता था कि यूपी का क्या होगा, लेकिन योगी जी दिन रात एक करके लोगों की सेवा में जुटे रहे।
    • इस चुनाव में भारी मात्रा में मतदान कीजिए। अपनी संतानों के भविष्य के लिए मतदान कीजिए। गांव और गरीब के लिए मतदान कीजिए। एक-एक वोट महत्वपूर्ण है जो यूपी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

    वर्चुअल रैली के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया ने बताया कि पांच जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में 98 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के जरिये भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है। इस तरह 98 स्थानों पर 49,000 लोग पीएम मोदी का भाषण सुन रहे हैं।

    इन जिलों के 7,878 बूथों पर शक्ति केन्द प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन भी टीवी पर मोदी को सुन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जन चौपाल रैली के लिंक भेजे गए। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर से कार्यकर्ता और सभी लोग प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिये सुना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

दोस्त के साथ सोसाइटी में टहल रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम छह बजे भाजपा नेता एवं असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी (35)...

यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा टमाटर की माला पहनकर पहुंचे विधानसभा

उत्तर प्रदेश। यूपी विधानमंडल का सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्ता पक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर जवाब देने की तो विपक्ष ने सरकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

उत्तराखंड, देहरादून : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड, Dehradun ; बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया...

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...

आयुष्मान भवः अभियान -जिलों में तैनात किये गये नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किये आदेश

देहरादून। आयुष्मान भवः अभियान की ग्रांउड जीरो पर प्रगति जानने के लिए उत्तराखंड में नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मौजूद सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्तदान के...