Home उत्तराखंड 7 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं...

7 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा 

 उत्तराखंड, देहरादून :————————————————

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आगामी 7 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्बोधित किया जायेगा। जिसके सजीव प्रसारण की व्यवस्था एलईडी के माध्यम से सभी कार्यक्रम स्थलों पर की जायेगी। विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक द्वारा की जायेगी। आयोजन के सफल संचालन हेतु उप जिलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सायं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इस अवसर पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यदि किसी योजना का लोकार्पण अथवा शिलान्यास किया जाना हो तो उसे भी इसमें शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को प्रदेश सरकार द्वारा अबतक किये गये कार्यों की जानकारी उपलब्ध हो इसके प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर विकास से जुड़े विभागों की सम्मिलित प्रदर्शनी के आयोजन के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा जाए। इस कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ ही समाज के सभी लोगों का जुड़ाव इस आयोजन में दिखायी दे, इसके प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर सचिव सूचना डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आयोजन से संबंधित कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, विधायक श्री सुरेश राठौर, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री एस.ए मुरूगेशन, श्री एच.सी. सेमवाल, अपर सचिव श्री आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून श्री वी.आर. राजेश कुमार, महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, महानिदेशक शिक्षा श्री वंशीधर तिवारी, महानिदेशक स्वास्थ्य श्रीमती तृप्ति बहुगुणा, अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी एवं श्री के.एस. चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे – खेल मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड, देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई रस्म, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कि कामना

टनकपुर ( चंपावत )  उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची टनकपुर उपजिला चिकित्सालय,सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर CM पुष्कर सिंह धामी का संदेश

उत्तराखंड, देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...