राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने गुरुवार को राजभवन में गुरुग्रंथ साहिब जी के सहित आनंद साहिब के पाठ के साथ समाप्ति के अवसर पर अरदास तथा भोग में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सिक्ख समुदाय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया। इसके साथ ही राजभवन में लंगर का भी आयोजन किया गया था , जिसमें सभी गणमान्य लोगों के साथ ही राजभवन के अधिकारी तथा कार्मिक तथा उनके परिजन सम्मिलित हुए। नानकसर गुरुद्वारे से आए रागी जत्थे द्वारा इस अवसर पर कीर्तन किया गया।
अखंड पाठ की समाप्ति के अवसर पर रेस कोर्स गुरुद्वारा, देहरादून के अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी तथा आढ़त बाजार गुरुद्वारा, देहरादून के अध्यक्ष गुरबक्श सिंह राजन तथा सिक्ख समुदाय के लोग भी उपस्थित थे।