Sunday, September 24, 2023
Home राष्ट्रीय साँची बनी देश की पहली सोलर सिटी, मुख्यमंत्री चौहान ने किया लोकार्पण

साँची बनी देश की पहली सोलर सिटी, मुख्यमंत्री चौहान ने किया लोकार्पण

अब ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में पथ प्रदर्शन करेगी साँची : मुख्यमंत्री चौहान
साँची में 63 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र घरेलू छतों पर लगाए गए
साँची सोलर सिटी से वार्षिक 14 हजार टन से अधिक कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी

MP/ साँची :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल साँची नगर को प्रथम सोलर सिटी के रूप में लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री चौहान कहा कि आज अक्षय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया और इस क्षेत्र में कार्य करने का मंत्र दिया है, उसे सामाजिक दायित्व मानकर पूरा करने की दिशा में मध्यप्रदेश आगे बढ़ा है। मध्यप्रदेश ओंकारेश्वर में भी बांध की सतह पर सोलर पैनल लगाकर 600 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापित करने की पहल की गई है। साँची से कभी विश्व को शांति का संदेश पहुँचा था। अब साँची सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पथ-प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम में नवकरणीय विभाग और आईआईटी कानपुर के मध्य साँची को नेट जीरो सिटी बनाने के करारनामे पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोयले और अन्य साधनों से बिजली के उत्पादन का पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है। पारम्परिक माध्यमों को छोड़कर प्रकृति को नुकसान पहुँचाए बिना सौर ऊर्जा उत्पादन की शुरूआत के लिए साँची के नागरिक, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संस्थानों से पधारे विद्वानों, वैज्ञानिकों और ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों का अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह साँची और देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा है। साँची के पास नागौरी में तीन मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के फलस्वरूप साँची सोलर सिटी बनी है। निकट भविष्य में गुलगांव में पाँच मेगावाट की सौर परियोजना स्थापित होगी जो कृषि क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि साँची सोलरसिटी से वार्षिक 14 हजार टन से अधिक कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो लगभग 2 लाख 38 हजार से अधिक पेड़ों के बराबर है। ईकोफ्रेंडली सुविधाओं से पर्यावरण प्रदूषण रूकेगा। ई-व्हीकल को बढ़ावा दिया गया है। चार कमर्शियल चार्जिंग पाइंट तथा तीन ई-रिक्शा चार्जिंग पाइंट स्थापित कर दिए गए हैं। बैटरी वाहनों के चलने से 9 लाख से अधिक मूल्य के डीजल की भी बचत होगी।

नागरिक ऊर्जा बचत और संरक्षण के क्षेत्र में हुए जागरूक

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि साँची में करीब 7 हजार नागरिकों ने अपने घरों में सोलर स्टेंड लैंप, सोलर स्टडी लैंप, सोलर लालटेन का इस्तेमाल कर बिजली बचाने का संकल्प लिया है। हर घर सोलर की अवधारणा सफल हुई। लगभग 63 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र घरेलू छतों पर लगाए गए हैं। शहर के केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों और प्रतिष्ठानों का इनर्जी आडिट करवाया गया। ऊर्जा साक्षरता आभियान के अंतर्गत साँची के लोगों ने ऊर्जा बचत और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता का परिचय दिया। प्रतिवर्ष संयंत्रों के उपयोग से करीब 22 लाख रूपए के बिजली के बिल कम होंगे।

नेट जीरो शहर बनाने का संकल्प सराहनीय

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि साँची को आईआईटी कानपुर के सहयोग से नेट जीरो शहर बनाने का संकल्प सराहनीय है।  यह शहर पूरी दुनिया को दिशा दिखाएगा। आज पर्यावरण बचाना बहुत आवश्यक है। बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को अक्षय ऊर्जा के उपयोग से पूरा करना है। शीघ्र ही सोलर पम्प भी कृषि कार्यों में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान  ने कहा कि आज इस क्षण में आनंद से भरा हूँ। ऊर्जा साक्षरता अभियान के संचालन को अच्छा समर्थन मिला। सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि साँची जो बौद्ध स्तूप के लिए   प्रसिद्ध था अब सोलर सिटी के रूप में जाना जाएगा। साँची में व्यापक स्तर पर सोलर लैंप का वितरण हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को ऊर्जा संरक्षण के लिए शिक्षित किया गया है। जगह जगह चार्जिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने साँची सहित रायसेन एवं विदिशा जिलों में विकास कार्यों की मंजूरी दीहै। सम्पूर्ण प्रदेश के विकास के लिए वे समर्पित हैं।

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2020 में सोलर सिटी विकसित करने का आव्हान किया था। साँची एक आदर्श सोलर सिटी की पहचान बनाएगा। साँची के विद्यार्थी ऊर्जा साक्षर हो गए हैं, इसके लिए उन्होंने निर्धारित परीक्षा भी पास की है। साँची के मार्ग रात में भी जगमगाने लगे हैं। आने वाले पर्यटक इनका लाभ ले रहे हैं। सौर ऊर्जा से मोबाइल फोन भी चार्ज हो रहे हैं। साँची में वार्षिक 7 करोड़ 68 लाख रुपए की बचत होगी।

साँची सोलर सिटी से संबंधित प्रमुख तथ्य

  • साँची में नागरिकों के घरों और सरकारी कामों में व्यय होने वाले विद्युत व्यय में 7.68 करोड़ की वार्षिक बचत होगी।
  • बिजली बिल भरने से भी राहत मिलेगी।
  • विश्व के देशों से आने वाले पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएँ मिलेंगी।
  • साँची में रात्रि के समय जगमगाती सड़कों से दुकानें और रहवासी क्षेत्र की गलियाँ रोशन होने लगी हैं।
  • साँची के नागरिकों ने हर-घर सोलर के विचार को अंगीकार किया है। शहर में स्थित दफ्तरों का ऊर्जा आडिट हुआ।
  • नगरीय आबादी को ऊर्जा की बचत से जुड़े उपायों पर बिन्दुओं पर जागरूक और शिक्षित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की रायसेन जिले के विकास के लिये घोषणाएँ

  • रायसेन में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया जाएगा।
  • साँची में नगर पंचायत भवन का निर्माण होगा।
  • साँची में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होगी।
  • साँची में अहिरवार धर्म शाला के विकास में सहयोग दिया जाएगा।
  • साँची क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रूपए की विशेष निधि मंजूर की जाएगी।
  • पूर्व सरकार द्वारा स्वीकृत साँची नगर पंचायत क्षेत्र के दो मार्ग जो नहीं बन सके थे, उनका निर्माण करवाया जाएगा।
  • रायसेन जिला पंचायत भवन के निर्माण का कार्य होगा।
  • रायसेन जिले के सलामतपुर में सीएम राइज स्कूल स्वीकृत किया जाएगा।

साँची में आयोजित सोलर सिटी लोकार्पण कार्यक्रम में आईआईटी मुम्बई के प्रो. चेतन सिंह सोलंकी भी उपस्थित थे। जिन्होंने इंटर नेशनल सोलर मिशन में सक्रिय भूमिका निभाई है। श्री सोलंकी ग्यारह वर्षों से महत्वपूर्ण ऊर्जा संरक्षण अभियान से जुड़े हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीटयूट के सारांश वाजपेयी, आईआईटी कानपुर के श्री आशीष गर्ग, श्री राजीव जिंदल, श्री रविशेखर, प्रो बी.के. सेठी, श्री वी.के. सिन्हा, आरजीपीवी के कुलपति श्री सुनील कुमार उपस्थित थे। जन-प्रतिनिधियों में किसान मोर्चा के श्री दर्शन सिंह, रायसेन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशंवत सिंह, श्री राकेश शर्मा उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री कर्मवीर शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति ने गुजरात से ‘‘आयुष्मान भव’’ अभियान का शुभारंभ किया

आयुष्मान भव’’ योजना क्रांतिकारी अभियान -राज्यपाल ” आयुष्मान भव’’ अभियान से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ होगा-सीएम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10...

उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर : लोनिवि मंत्री महाराज

लोनिवि मंत्री ने पैदल चलकर किया टनल का निरीक्षण, कहा तेजी हो रहा है काम देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति,...

जी 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में उत्तराखंड की विशेष मौजूदगी, उत्तराखंड के स्टॉल में स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित

देहरादून। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित “जी 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी“ में उत्तराखंड के स्टॉल में यहां के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली।

उत्तराखंड, देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...