देहरादून।
उत्तराखंड को आपदा प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है, यहां बरसाती मौसम में दैविक आपदा सरकार को करोड़ों का नुकसान तो पहुचती हैं लेकिन कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। ऐसे में शहीद भगत सिंह सेवा दल डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषय को ध्यान में रखते हुए जल्द ही स्थानिय वाशिन्दों को निःशुल्क प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस बात की जानकारी देते हुते सेवा दल के संस्थापक पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी ने बताया कि स्कूलों में डिजास्टर से निपटने के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा। क्योंकि इस विषय को हमेशा से ही सरकारों ने नजर अंदाज किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेवा दल की ओर से यहां के जरूरत मंद लोगो को एम्बुलेंस निःशुल्क मुहैया करवाई जाएगी।