Home उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा : मोदी सरकार 8 साल में...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा : मोदी सरकार 8 साल में हर मोर्चे पर हुई विफल साबित

देहरादून । 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में भारत ने असफलता के नये रिकार्ड कायम किये हैं। केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पास इस 8 वर्ष के कार्यकाल की कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जिस पर देश की जनता को गर्व हो। उन्होंने कहा कि अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल तथा इस तीन साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने असफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों की बात हो, चाहे बेरोजगारों की, चाहे देश के श्रमिकों व व्यापारियों की मोदी सरकार से प्रत्येक वर्ग त्रस्त है। सरकार की नीतियों के कारण आज किसान व व्यापारी आत्महत्या को मजदूर है, शिक्षित बेरोजगार नौजवानों की बढती फौज ठोकरें खाने को मजबूर है तथा श्रमिक सड़क पर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत मोदी सरकार ने कांग्रेस शासन में संचालित विकास की कई योजनाओं को पूर्णतः बन्द कर लोगों का रोजगार छीनने का काम किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की गरीब जनता, बेरोजगार नौजवानों, किसानों, व्यापारियों से जो वादे किये वे सब झूठ का पुलिंदा साबित हुए। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर देश की रीड कहा जाने वाले किसान बैंक व साहूकारों के कर्ज के बोझ से दबे आत्महत्या को मजबूर हुए तथा जीएसटी व नोटबंदी के कारण व्यापारियों का व्यापार उजड गया वहीं रोजगार की आस लगाये नौजवानों को मायूसी हाथ लगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के चलते देष की जनता को वैश्विक महामारी कोरोना में झोंक दिया।

भाजपा सरकार कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए समय पर कदम नहीं उठा पाई जिसके चलते लाखों लोगों को अपनी जान से हाथा धोने पडे। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली मोदी सरकार में सबसे त्रस्त किसान ही है। किसानों की आय दुगनी तो नहीं हुई परन्तु जो थी वह भी हाथ से निकलती हुई लग रही है। देश में बेरोजगारों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या सरकार की नाकामियों की दास्ता बयां कर रही है। जीरो टाॅलरेंस का ढिढोरा पीटने वाली सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश का मजदूर, नौजवान सड़कों पर है तथा किसान लगातार आत्म हत्या कर रहा है वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर अपने 8 वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए विकास का झूठा प्रचार कर रही है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो चुकी है। रूपये की गिरावट को कभी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आयु से नापने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में रूपया अपने निम्न स्तर पर पहुंच गया है। किसानों की आय दुगनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का अन्ददाता कर्ज के बोझ से दबता जा रहा है। कृषि उपकरण, खाद, बीज तथा दवाइयों पर लगातार बढते टैक्स से देश का किसान खेत मजदूर आत्महत्या को मजबूर हो रहा है।

करन महारा ने कहा कि आज देश की सीमायें सुरक्षित नहीं हैं। शौर्य के नाम पर देश की जनता के वोट बटोरने वाली तथा एक सिर के बदले 10 सिर लाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में कश्मीर सीमा पर 8 साल के कार्यकाल में 548 जवान शहीद हो चुके हैं तथा 324 निर्दोष नागरिक मारे गये हैं । चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में चीन कभी लद्दाख तो कभी ढोकलाम में भारत को रोज लाल आंख दिखा रहा है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा की राज्य सरकार के कामकाज पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार राज्य में चल रही चारधाम यात्रा को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। यात्रा के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। विगत एक माह के अन्दर लगभग 104 से अधिक  यात्री  अपनी जांन गंवा बैठे हैं जबकि पिछली यात्राओं में पूरे 6 माह में यह संख्या 106 तक ही होती थी। अव्यवस्थाओं के चलते यात्रा मार्गों पर रोज घट रही हृदय विदारक दुर्घटनाओं से राज्य की छबि खराब हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के ऐजेण्डे में सडक, शिक्षा, पेयजल, चिकित्सा, रोजगार, कृषि, विकास के बदले शमशान, कब्रिस्तान, लाउड स्पीकर, बुल्डोजर तथा जातीय व साम्प्रदायिक नफरत फैलाना रह गया है। दलित, अल्पसंख्यक, पिछ़डे व गरीबों का उत्पीडन भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। भाजपा के शासन में एस.सी., एसटी वर्ग के छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है।

RELATED ARTICLES

(Brahman samaj mahasangh) घंटाघर पर 2100 दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

उत्तराखंड, देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांय 7:00 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

(Brahman samaj mahasangh) घंटाघर पर 2100 दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

उत्तराखंड, देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांय 7:00 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

मुख्यमंत्री धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली G 20 बैठक की समीक्षा।

उत्तराखंड उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें...

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज : इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण देहरादून। पंजीकरण...

CM धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।

उत्तराखंड, गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं...

गैरसैंण(भराड़ीसैण) क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ा रहे आगे : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, भराड़ीसैंण ; मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार...

हरिद्वार में रेलवे की भूमि पर हुए कब्जे के खिलाफ रेल प्रशासन ने छेड़ा अभियान

हरिद्वार। रेलवे की भूमि पर हुए कब्जों के खिलाफ रेल प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। टिबड़ी रेलवे अंडरपास के पास रेलवे के भूमि पर...

भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के भीतर लोक हितकारी बजट पेश करने पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री व भाजपा...

भराड़ीसैण ( गैरसैंण ) भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के भीतर लोक हितकारी बजट पेश करने पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले “ऐप” की घोषणा, शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी

भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल...