उत्तराखंड, देहरादून ;
आज राज्य सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रदेश की जनता के बीच एक और जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है तो वहीं प्रदेश के सभी मंत्रीगण भी अपने अपने विभागों में किये गए या फिर आने वाले समय मे किये जाने वाले कार्यो को जनता के बीच रख रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राज्य सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता सौंपी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की और अग्रसर है।
चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफार्म सिविल कोड का जो वादा जनता से किया था उसको लेकर पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया गया और इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।
वहीं मंत्री रेखा आर्या जी ने अपने विभागों के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में हम लोग यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हमारी जो आंगनबाड़ी बहने हैं उनको महालक्ष्मी किट हो या नंदा गौरा योजना इसे सुनिश्चित करेंगे।