Sukhbir Singh Badal – CT News https://ctnews.in News Portal Wed, 04 Dec 2024 12:38:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://ctnews.in/wp-content/uploads/2024/07/cropped-CT_NEWS_LOGO-32x32.png Sukhbir Singh Badal – CT News https://ctnews.in 32 32 अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला हमलावर गिरफ्तार, केजरीवाल ने साजिश का किया दावा https://ctnews.in/assailants-who-attacked-sukhbir-singh-badal-in-amritsar-arrested-kejriwal-claims-conspiracy/ https://ctnews.in/assailants-who-attacked-sukhbir-singh-badal-in-amritsar-arrested-kejriwal-claims-conspiracy/#respond Wed, 04 Dec 2024 12:38:09 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=32295

पंजाब: पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने गोली चलाई, लेकिन सुखबीर बादल सुरक्षित बच गए। पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया। हमलावर का नाम नारायण सिंह बताया गया है, जो खालसा दल से जुड़ा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया।

केजरीवाल ने साजिश का किया दावा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि यह पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश है, लेकिन पंजाब पुलिस ने न केवल इस हमले को रोका, बल्कि देश के सामने मिसाल पेश की है।

पंजाब सरकार पर उठे सवाल
इस घटना के बाद भाजपा और कई विपक्षी दलों ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं और मीडिया ने कहा कि यह घटना पंजाब सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि जब पंजाब में सुबह ये घटना घटी, तब भाजपा, उनके नेताओं और मीडिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। केजरीवाल ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्थिति को अच्छे से संभाला और आम आदमी पार्टी की सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है और जांच का आश्वासन दिया है।

संगत में मचा हड़कंप
स्वर्ण मंदिर परिसर में हुई इस घटना के दौरान संगत में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग घबरा गए। सुखबीर बादल उस समय मुख्य गेट के पास मौजूद थे। उनके साथ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे। संगत की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इसके पीछे किसकी साजिश थी और हमलावर का असली मकसद क्या था।

]]>
https://ctnews.in/assailants-who-attacked-sukhbir-singh-badal-in-amritsar-arrested-kejriwal-claims-conspiracy/feed/ 0
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला, आरोपी गिरफ्तार https://ctnews.in/shiromani-akali-dal-chief-sukhbir-singh-badal-attacked-accused-arrested/ https://ctnews.in/shiromani-akali-dal-chief-sukhbir-singh-badal-attacked-accused-arrested/#respond Wed, 04 Dec 2024 07:27:50 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=32236

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर एक शख्स ने उस समय गोली चला दी जब वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश गेट पर अपनी सजा के तौर पर पहरेदारी कर रहे थे। सुखबीर बादल पर हमला करने वाले आरोपी नारायण सिंह चौरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बादल गोल्डन टेम्पल के मेन गेट पर व्हीलचेयर पर बैठे हैं, उनके गले में तख्ती लटकाई हुई है और हाथ में भाला है। तभी एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई, लेकिन शुक्र था कि गोली बादल को लगी नहीं। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी नारायण सिंह चौरा को पकड़ लिया।

सुखबीर बादल को मिली है धार्मिक सजा
सुखबीर सिंह बादल को 2 दिन की धार्मिक सजा मिली थी, जिसमें उन्हें स्वर्ण मंदिर के गेट पर गार्ड बनकर सेवा करनी है। मंगलवार से वह अपनी सजा काट रहे हैं। एक दिन पहले भी आरोपी नारायण सिंह चौरा स्वर्ण मंदिर आया था, जब सुखबीर बादल की सजा का पहला दिन था। आरोपी तब से ही बादल पर हमला करने की फिराक में था।

सुखबीर बादल को क्यों मिली सजा?
अकाल तख्त ने पंजाब में 2007 से 2017 तक शिरोमणि अकाली दल और उसकी सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ के लिए सुखबीर सिंह बादल की ‘तनखा’ (धार्मिक सजा) का एलान किया था। उन्हें ‘सेवादार’ के तौर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बर्तन और जूते साफ करने का आदेश दिया गया। अमृतसर में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) की कार्यकारिणी को पार्टी अध्यक्ष पद से सुखबीर बादल का इस्तीफा मंजूर करने का निर्देश भी दिया।

कौन है गोली चलाने वाला नारायण सिंह चौरा?
नारायण सिंह चौरा कट्टरपंथी विचारधारा और खालिस्तानी आतंकियों का समर्थक है। वह पंजाब के माझा क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर आतंकियों की मदद करने का आरोप भी है। वह पंजाब की सबसे बड़ी जेल ब्रेक में शामिल रहा था, जब उसने 94 फीट की सुरंग खोदकर पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में शामिल आतंकियों को फरार किया था। नारायण सिंह चौरा 1984 में पाकिस्तान भी गया था, जहां से ट्रेनिंग लेकर वह पंजाब में आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहा।

]]>
https://ctnews.in/shiromani-akali-dal-chief-sukhbir-singh-badal-attacked-accused-arrested/feed/ 0