Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड प्रदर्शनी इसका प्रमाण है कि हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में...

प्रदर्शनी इसका प्रमाण है कि हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

    मेगा एग्जिबिशन “राइजिंग उत्तराखंड-2022” का समापन    

देहरादून।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित मेगा एग्जिबिशन में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास के आयाम स्थापित कर रहा है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पिछले 2 दिनों से सुभाष रोड स्थित एक होटल में राइस इन उत्तराखंड के तहत चल रही मेगा एग्जिबिशन के समापन अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के कार्यकाल में एक ओर जहां देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राइज इन उत्तराखंड के तहत मेगा एग्जिबिशन में लगे केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागीय स्टालों का निरीक्षण करने के साथ-साथ आयोजन के लिए राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल को विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। श्री महाराज ने कहा कि इस एग्जिबिशन में बहुत कुछ दर्शाया गया। मेक इन इंडिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो लक्ष्य रहा है, इस प्रदर्शनी में उसकी स्पष्ट झलक दिखाई दी है।

उन्होने कहा कि प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला। 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 10000 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में भाग लेना एग्जिबिशन की सफलता को बयां कर रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, पौड़ी के विधायक राजकुमार पौरी ने भी एग्जीबिशन का अवलोकन कर अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सिद्धार्थ बंसल, महक जैन, तरुण जैन, मयंक सचदेवा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली।

उत्तराखंड, देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...