Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने...

मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने की भेंट, अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को किया अवगत।

उद्योग व व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन।

उत्तराखंड ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास कार्यालय सभागार में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की तथा मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री को उद्योग व्यापार संगठनों के सदस्यों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किये जाने, आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु व्यापारी कोष के गठन, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि को 05 लाख से 10 लाख किये जाने तथा व्यापार मित्र की बैठक नियमित रूप से आयोजित किये जाने सहित अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारी संगठनों की समस्याओं से अवगत होते हुए उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े सदस्यों की समस्याओं का परीक्षण कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। व्यापारी हमारे राज्य के ब्राण्ड एम्बेसडर भी हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में उद्योग व व्यापार मित्र की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जायेगा। प्रदेश के बजट में आम जनता के साथ ही प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े संगठनों के सुझावों को भी सम्मिलित करने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये हमारी सरकार प्रयासरत है। राज्य में सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाते हुए विकल्प रहित संकल्प के साथ समस्याओं के समाधान का हमारा प्रयास है। प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले इसके लिये भी हम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपेक्षा की कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत हेल्पलाइन एप्प 1064 पर कर सकते हैं। उसमें उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान धरना प्रदर्शन से नहीं बल्कि आपसी बातचीत के ही संभव है। हमारी मंशा सभी की समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान करने का है। सभी के लिये सरकार के दरवाजे बातचीत के लिये खुले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। पहले की अपेक्षा कई गुना यात्री प्रदेश में आये हैं। यात्रियों की सुविधाओं का हमें ध्यान रखना होगा। इससे देश व दुनिया में राज्य के प्रति अच्छा संदेश भी जायेगा तथा और अधिक यात्री व पर्यटन प्रदेश में आयेंगे।

RELATED ARTICLES

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली।

उत्तराखंड, देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...