Thursday, September 28, 2023
Home राष्ट्रीय सोमवार को भोपाल पहुँचेगी 44वें शतरंज ओलिंपियाड की मशाल, खेल मंत्री श्रीमती...

सोमवार को भोपाल पहुँचेगी 44वें शतरंज ओलिंपियाड की मशाल, खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

 मध्य-प्रदेश 

केंद्र सरकार द्वारा शतरंज खेल को बढ़ावा देने, जागरूकता लाने तथा आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के रुप में मनाए जाने के उद्देश्य से भारत में पहली बार 44वें शतरंज ओलिंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज ओलिंपियाड मशाल रिले देश के 75 शहरों से गुजरेगी। सोमवार 4 जुलाई को चेस मशाल रिले भोपाल पहुँचेगी।

ओलिंपियाड मशाल रविवार की शाम को गोवा से इंदौर पहुँचकर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के विक्रम कीर्ति मंदिर ऑडिटोरियम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव चेस मशाल रिले का स्वागत करेंगे। ओलिंपियाड मशाल रिले उज्जैन के महाकाल मंदिर एवं शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी करेगी।

सोमवार को चेस ओलिंपियाड मशाल रिले इंदौर स्थित आई.पी.एस. एकेडमी पहुँचेंगी। यहाँ आयोजित समारोह में जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसी सिलावट शामिल होकर स्वागत करेंगे। इंदौर में मशाल रिले लालबाग पैलेस सहित शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करते हुए भोपाल के लिए रवाना होगी।

भोपाल में टी.टी. नगर स्टेडियम में होने वाले भव्य कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ओलिंपियाड चेस मशाल रिले का स्वागत करेंगी। इसी दिन दोपहर 2:15 बजे मशाल साँची के लिए प्रस्थान करेगी। मशाल रिले का दोपहर 3:15 बजे साँची स्तूप पहुँचने पर स्वागत होगा। साँची से 3:45 बजे ओलिंपियाड मशाल रिले झाँसी के लिए रवाना होगी।

मंगलवार को चेस मशाल रिले प्रातः 11 बजे एल.एन.आई.पी.ई. ग्वालियर पहुँचेगी, जहाँ केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ओलिंपियाड मशाल का स्वागत करेंगे। मशाल रिले ग्वालियर फ़ोर्ट और शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई से 10 अगस्त तक भारत में शतरंज ओलिंपियाड होने जा रहा है। चेन्नई के महाबलीपुरम में होने वाले शतरंज ओलिंपियाड में 188 देशों के लगभग दो हजार खिलाड़ी शह और मात के खेल का प्रदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

राष्ट्रपति ने गुजरात से ‘‘आयुष्मान भव’’ अभियान का शुभारंभ किया

आयुष्मान भव’’ योजना क्रांतिकारी अभियान -राज्यपाल ” आयुष्मान भव’’ अभियान से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ होगा-सीएम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

उत्तराखंड, देहरादून : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड, Dehradun ; बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया...

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...

आयुष्मान भवः अभियान -जिलों में तैनात किये गये नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किये आदेश

देहरादून। आयुष्मान भवः अभियान की ग्रांउड जीरो पर प्रगति जानने के लिए उत्तराखंड में नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मौजूद सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्तदान के...