Home उत्तराखंड कुमाँऊ मंडल में पर्यटन की संभावनाआ जायजा लेने पहुंचे पर्यटन सचिव दिलीप...

कुमाँऊ मंडल में पर्यटन की संभावनाआ जायजा लेने पहुंचे पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जानिए क्या है पर्यटन विभाग की प्लानिं

चंपावत। 

कुमाँऊ क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को मूर्त रुप देने तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति का जायजा लेने सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर द्वारा कुमाँऊ मण्डल का भ्रमण किया जा रहा है। भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिन उन्होने जनपद चंपावत में पूर्णागिरी रोपवे की प्रगति का जायजा लिया और स्थानीय जनता को रोजगार से जोड़ने के लिए रिवर राफ्टिंग गतिविधियों के विकास के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य, हनुमानचट्टी, भैरव मंदिर, टनकपुर साहसिक खेल केन्द्र तथा विवेकानंद आश्रम, श्यामलाताल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया और अधिकारियों को विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

सचिव पर्यटन ने कहा कि पर्यटन विभाग का उद्देश्य इस क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग गतिविधियों का विकास सुनिश्चित करते हुये स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। जनपद से सम्बंधित सभी मुख्यमंत्री घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पूर्णागिरी रोपवे का कार्य पूरा हो जाने के बाद जहां एक ओर श्रद्धालुओं का अनुभव और भी रोमांचक हो जाएगा वहीं दूसरी ओर इससे यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।

हनुमानचट्टी में सचिव पर्यटन द्वारा रोपवे के लोवर टिर्मिनल का स्थलीय निरीक्षण किया गया और अभियंताओं को निर्देश दिये गये कि आई0आई0टी0 की टीम के माध्यम से जियोटेक्नीकल सर्वे कराने के उपरान्त ही आगे का कार्य प्रारम्भ किया जाये। कुमाँऊ मण्डल विकास निगम तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पर्यटक आवास गृह टनकपुर के उच्चीकरण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही टनकपुर में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिये।

नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य को ईको-टूरिज्म साईट के रूप में विकसित करने के सम्बंध में जिला पर्यटन विकास अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बूम क्षेत्र में उन्होने राफ्टिंग व्यवसायियों से राफ्टिंग सुविधाओं के विकास के सम्बंध में चर्चा की और सम्बंधित अधिकारियों को सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। राफ्टिंग साईट के लिए स्मार्ट सोल्यूशन तैयार करने हेतु जलक्रीडा विशेषज्ञ को निर्देश दिये गये ताकि राफ्टिंग गतिविधियों को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सकें।

टनकपुर स्थित साहसिक खेल केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होने जलक्रीडा विशेषज्ञ को निर्देशित किया कि सभी साहसिक उपकरणों का ऑडिट किया जाये। साथ ही उन्होने निर्देश दिये कि साहसिक खेल केन्द्र को उप जिलाधिकारी के निर्देशन में अथवा पी0पी0पी0 मोड में संचालित किया जाये, जिससे कि स्थानीय जनता तथा व्यवसायियों को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। भ्रमण के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड, उप जिलाधिकारी हिमाँशु कफल्टिया, पूर्णागिरी रोपवे अभियन्ता ओमकार पाण्डे, वन विभाग के अधिकारी तथा यू0टी0डी0बी0 के जलक्रीडा विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे – खेल मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड, देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई रस्म, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कि कामना

टनकपुर ( चंपावत )  उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची टनकपुर उपजिला चिकित्सालय,सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर CM पुष्कर सिंह धामी का संदेश

उत्तराखंड, देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...