Home मनोरंजन फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज, एक्शन स्टार बन कार्तिक ने मारी एंट्री

फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज, एक्शन स्टार बन कार्तिक ने मारी एंट्री

♦♦♦ कार्तिक आर्यन,  फिल्म शहजादा ♦♦♦

कार्तिक आर्यन को पिछली बार फिल्म फ्रेडी में देखा गया था, जिसके बाद से उनसे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इसमें कार्तिक ने अपने ऐसे अवतार से दर्शकों को मिलवाया, जो पहले कभी नहीं दिखा। उन्होंने साबित कर दिया कि वह हर तरह की भूमिका में जान फूंक सकते हैं। अब उनकी फिल्म शहजादा को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए देखते हैं फिल्म में किस अवतार में नजर आएंगे कार्तिक।

ट्रेलर में शहजादे बने कार्तिक एक एक्शन स्टार बनकर एंट्री लेतेे हैं। उनका यह कूल अंदाज देखने लायक है। ट्रेलर की शुरुआत उस सीन से होती है, जिसमें कार्तिक गुंडों की धुनाई कर रहे हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे वह पहले भी कई एक्शन फिल्में कर चुके हैं। उनकी कॉमेडी भी देखते ही बनती है। कार्तिक अपने परिवार के लिए लड़ते दिख रहे हैं। कृति सैनन संग उनके रोमांस की झलक भी इसमें दिखी है।

ट्रेलर देख तो लगता है कि शहजादा दर्शकों को एक्शन के साथ कॉमेडी का भी पूरा डोज देने वाला है। इसके जरिए परिवार की अहमियत को बताया गया है। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है, जो बेशक इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता जगाती है।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक कार्तिक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि कार्तिक का स्वैग ही अलग है। एक ने लिखा, कार्तिक एक ऐसे स्टार हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। दूसरे ने लिखा, बॉलीवुड के अगले एक्शन हीरो। एक ने लिखा, फायर है भाई फायर। ज्यादातर लोगों ने कार्तिक की तारीफ के कसीदे पढ़े हैं। एक ने लिखा, ट्रेलर इतना शानदार है तो फिल्म कितनी दमदार होगी?

शहजादा साउथ फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है। फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा रोनित रॉय, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी हैं। रोहित धवन इस फिल्म के निर्देशक हैं, वहीं फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने मिलकर किया है। फिल्म में परेश, कार्तिक के पिता की भूमिका निभाएंगे, जबकि मनीषा उनकी मां की भूमिका में होंगी। यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली है।

कार्तिक जल्द ही फिल्म प्यार का पंचानामा 3 में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर निर्देशक लव रंजन से हाथ मिलाया है। उन्हें उनकी हिट फिल्म लुका छिपी के सीक्वल लुका छिपी 2 में भी देखा जाएगा। इसके अलावा कार्तिक निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में मुख्य भूमिका निभाएंगे। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यप्रेम की कथा भी उनके खाते से जुड़ी है। कार्तिक फिल्म आशिकी 3 का हिस्सा भी हैं।

RELATED ARTICLES

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी 6 फरवरी को लेंगे सात फेरे

मनोरंजन ; सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोडिय़ों में से एक हैं। हाल ही में दोनों नए साल का...

देहरादून के मैक्स अस्पताल में क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर

देहरादून। रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल भारतीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत की स्पाइन और ब्रेन की एमआरआइ रिपोर्ट सामान्य है। मैक्स अस्पताल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर किया लॉन्च।

उत्तराखंड, देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने इस फिल्म की सफलता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड,देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

CM धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे – खेल मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड, देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई रस्म, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कि कामना

टनकपुर ( चंपावत )  उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची टनकपुर उपजिला चिकित्सालय,सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर CM पुष्कर सिंह धामी का संदेश

उत्तराखंड, देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...