बड़कोट।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को बारिश के बीच यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि सरकार धामों के विकास के लिए गंभीर है। जल्द प्रसादम योजना के कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
यमुनोत्री धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने स्वागत किया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष धाम के विकास व वर्षों से लटके रोपवे निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। इस पर कौशिक ने शीघ्र कार्य शुरू करवाए जाने का आश्वासन दिया।