नई दिल्ली
वाहबिज दोराबजी इन दिनों वेकेशंस पर हैं। वो अक्सर गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए जाती रहती हैं। लेकिन इन दिनों वाहबिज अपने गोवा वेकेशंस को काफी मिस कर रही हैं। तभी तो उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस को ट्रीट दी है। उन्होंने बिकिनी पहने अपनी बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। वाहबिज ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस तस्वीर में वाहबिज दोराबजी 2 पीस बिकिनी पहनी हुई हैं। नीले रंग की इस बिकिनी में वाहबिज बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
टेलीविजन अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वाहबिज अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैस के साथ शेयर करती हैं। जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। अब हाल ही में वाहबिज ने अपनी एक बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वाहबिज बिकिनी पहने हुए अपना हॉट अंदाज दिखा रही हैं। वाहबिज इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।