Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में मौसम का सितम जारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी...

उत्तराखंड में मौसम का सितम जारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी

उत्तराखंड :———————————————————–

पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। पहाड़ के दो हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण मसूरी से लगे तमाम इलाकों राजपुर रोड, पुरकुल गांव, अनारवाला, गढ़ी कैंट, ओल्ड राजपुर क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। इन बर्फीली हवाओं की वजह से निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लोग ठंड से जूझ रहे हैं। साथ ही जलभराव से समस्या हो रही है। राजधानी देहरादून और आसपास के ज्यादातर इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। इससे मध्यम हवाओं ने शीतलहर की स्थिति पैदा कर दी है। वहीं चारधाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है।

मसूरी में पांचवें दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। शहर में हल्की बारिश हो रही है और घना कोहरा छाया है। यहां सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को भी बुरांशखंडा में हल्की बर्फबारी हुई है। चमोली जनपद में बारिश-बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बारिश जारी है। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमानचट्टी से आगे लगभग तीन फीट बर्फ जम गई है। चमोली जनपद में 100 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।रुद्रप्रयाग जिले में भी रातभर रुकरुक कर बारिश हुई है। यहां सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई है। नई टिहरी दो दिन बाद रविवार रात बारिश थमी। यहां सुबह से बादल छाए हैं। चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। यमुनोत्री घाटी में बारिश और बर्फबारी थमी हुई है। यहां पर दो दिनों से बर्फबारी के चलते करीब डेढ़ फीट बर्फ जमी हुई है।

मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को भी कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं शीत दिवस रह सकता है।

RELATED ARTICLES

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दून पुलिस ने तीन दिन में किया तीन लूट का खुलासा

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से की गई लूट का भी किया खुलासा लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली।

उत्तराखंड, देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...