देहरादून: देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में घट्टीगोला पुल के समीप सोमवार को मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से दो श्रमिक मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण करते हुए बचाव कार्य में जुटी टीमों का मार्गदर्शन किया। […]
रामगढ़ में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ; 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रामगढ़/भवाली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण-सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड रामगढ़ के रामलीला मैदान, गोमतीगैर (सूपी) में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर […]
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश
देहरादून: देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुआवजा वितरण, दस्तावेजों के परीक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के […]

